फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ramzan

घरों पर ही अदा करें जुमा अलविदा एवं ईद की नमाज

Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
ramzan
रमजान के दौरान जुमा अलविदा की नमाज के संबंध में एसपी सिटी कार्यालय पर बैठक करते नगर मजिस्ट्रेट के - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के उलमा इकराम ने गुजारिश की कि रमजान माह में जिस तरह तरावीह व नमाज को घरों में अदा किया है उसी प्रकार से जुमा अलविदा एवं ईद की नमाज घरों पर ही अदा करें। कोरोना को हराने के लिए यह जरूरी हो गया है। जिला प्रशासन से नगर की सफाई व्यवस्था के साथ पानी की आपूर्ति एवं बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

रमजान माह के साथ ही जुमा अलविदा एवं ईद करीब आने के साथ सोमवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह व सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने शहर के उलमा इकराम के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसपी सिटी कार्यालय में बैठक की। इसमें अफसरों ने स्पष्ट रूप से बताया कि शहर कंटेन्टमेंट जोन में होने के कारण यहां किसी प्रकार की राहत मिलने की उम्मीद काफी कम है। लॉकडाउन-4.0 को 31 मई तक बढ़ाने के कारण हमें जुमा अलविदा एवं ईद की नमाज को घरों में रहकर अदा करनी होगी। इधर, ईदगाह एवं मस्जिद मेवा फरोशान के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने इस दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए जुमा अलविदा व ईद की नमाज घरों पर सभी अदा करें। हमें कहीं जमा नहीं होना है।
विज्ञापन

क्योंकि यदि जमा हुए तो कोरोना जीतेगा, हम हार जाएंगे। इधर, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि जुमा अलविदा एवं ईद के दौरान बिजली की व्यवस्था सुचारु रखी जाए। मोबाइल ट्रांसफार्मर को भी रखा जाए। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा कि सफाई व्यवस्था, पेयजलापूर्ति सुचारु रखने के साथ चूने का छिड़काव कराया जाए। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने भरोसा दिया कि इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा। बैठक में जमीयत-ए-उलमा हिंद शहर अध्यक्ष मौलाना यामीन अख्तर, मुफ्ती तनवीर साहब, सूफी आदम मुस्तफा, मौलाना तनवीर उल कादरी, मौलाना इरफाना, मुफ्ती कासिम रजी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एटीएम को बढ़ाया जाए
फिरोजाबाद। शहर के हॉटस्पॉट एरिया में बैंकिंग व्यवस्था काफी खराब हैं। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने कहा मोबाइल एटीएम व्यवस्था को और बढ़ाने की जरूरत है। एक मोबाइल एटीएम वेन से काम पूरा नहीं हो पा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट ने इसमें सहयोग का आश्वासन दिया है।

मस्जिदों से किया जाएगा एलान
फिरोजाबाद। मौलाना मोहम्मद सफी कासमी ने कहा कि जुमा अलविदा एवं ईद की नमाज घरों पर अदा करने के लिए हम सभी मौलाना नमाजियों को समझाएंगे। इसके साथ मस्जिदों से भी अजान के दौरान इतला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed