फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ramgarh-Ummrgdh viral, panic

रामगढ़-उम्मरगढ़ में वायरल, दहशत

Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramgarh-Ummrgdh viral, panic
 नारखी के रामगढ़-उम्मरगढ़ गांव में वायरल फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर रात पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया और शनिवार सुबह से गांव में डेरा डाल लिया। नारखी और टूंडला क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में आशा एवं एएनएम को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। उम्मरगढ़ गांव में लोग खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। वायरल फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग महकमे में भी हड़कंप मच गया। शुक्रवार देर रात टूंडला स्वास्थ्य केंद्र से टीम उम्मरगढ़ गांव पहुंची। इस दौरान कई मरीजों का परीक्षण किया। इसके बाद शनिवार को गांव में टीम ने डेरा जमा लिया। कैंप में 127 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें बुखार से पीड़ित 67 मरीजों की स्लाइड बनवाई गईं। रिपोर्ट आने पर पता लग सकेगा मलेरिया है या नहीं? शिविर में डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. प्रभुकांत, सुदीप सिंह, रतन सिंह, आशा शर्मा, मंजूश्री मौजूद रहीं। क्षेत्र के आसपास भरे पानी में एवं नालों में दवा का छिड़काव कराया गया। इन क्षेत्रों की आशाओं एवं एएनएम को अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही छिड़काव करने की दवा भी दी है। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी। तब तक प्रतिदिन टीम गांव में जाएगी। दवा का छिड़काव कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा यदि कहीं समस्या आती है तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed