{"_id":"5fdf607e8ebc3e3c4f42e967","slug":"rambabu-firozabad-news-agr4727723193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना रामबाबू उर्फ रंगीला की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना रामबाबू उर्फ रंगीला की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
अंतराज्यीय गैंग का सरगना रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला का फ़ोटो- एसओजी टीम द्वारा प्राप्त
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। लूट एवं डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाले रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला गैंग पर जिले की पुलिस शीघ्र ही शिकंजा कसेगी। गिरोह को पंजीकृत करने के साथ रंगीला पर इनाम घोषित कर उसको शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में एसओजी टीम इस गिरोह के कारनामों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना नगला सिंघी पुलिस एवं एसओजी टीम ने करीब चार माह के मंथन के बाद खाद दुकानदार के साथ हुई लूटपाट के आरोपियों को धर दबोचा था। इस गैंग से थाना पुलिस एवं एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह ने काफी गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने जो राज उगले वह चौंकाने वाले थे,इस दौरान बताया कि वह छारबाग के साथ-साथ आगरा के फतेहाबाद तक में एक स्वर्णकार के यहां डकैती डालने की प्लानिंग करके चले थे। गैंग में शामिल एक सदस्य नेत्रपाल पुत्र रतन सिंह राजस्थान के धौलपुर राजाखेड़ा क्षेत्र का होने के कारण आशंका है कि इस गिरोह ने राजस्थान में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया होगा। एसएसपी अजय कुमार ने इस गिरोह की कुंडली खंगालने के लिए एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह को लगाया है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह ने फिरोजाबाद, आगरा के साथ-साथ राजस्थान में कितनी घटनाओं को अंजाम दिया उसको खंगाला जाए। गिरोह के सरगना रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला की गिरफ्तारी प्राथमिकता के आधार पर की जाए। बदमाशों को गैंग का सरगना होने के कारण कहां-कहां घटनाओं को अंजाम दिया। इसकी जानकारी हो सकेगी। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि रामबाबू शास्त्री उर्फ रंगीला की गिरफ्तारी को टीमें लगा दी हैं, शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। गैंग के सदस्यों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गैंग का पूरा ब्योरा खंगालने के लिए एसओजी टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।