फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RamaZan : arrangements at the front of the municipal Fail

रमजान : इंतजाम के मोर्चे पर नगर निगम फेल

Sat, 20 Jun 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
RamaZan : arrangements at the front of the municipal Fail
पवित्र रमजान माह में भी साफ-सफाई की सुविधा देने में नगर निगम फेल नजर आ रहा है। मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था तो दूर सड़कों पर पड़ी सिल्ट तक नहीं उठा रहे हैं। इससे मुस्लिमों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें कि रमजान माह 19 जून से प्रारंभ हो गए हैं। रमजान माह प्रारंभ होने पूर्व मुस्लिम आबादी के बाशिंदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में प्रकाश, पेयजल व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की थी। शहर के नगला बरी, जाटवपुरी, रामगढ़, आकाशवाणी रोड, तीस फुटा, नूर नगर, कोहेनूर रोड, अशरफ गंज, ताड़ो वाली बगिया सहित कई क्षेत्रों में आज भी जनता सड़कों पर जलभराव व गंदगी की समस्या से जूझ रही है। शहर के वार्ड नं. तीन में नगर निगम द्वारा भले ही प्राइवेट कंपनी को जिम्मेदारी दे दी है, परंतु हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। गली, मोहल्लों व मस्जिदों के आसपास गंदगी और जलभराव की समस्या पर लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन


पेयजल संकट को लेकर लगाया जाम, हंगामा
शहर के नाला मोहल्ला, बाजे वाली गली, तेली वाली गली, एक मीनारा मस्जिद, कस्सावान क्षेत्र में पेयजल के गंभीर संकट को लेकर आक्रोशित जनता ने सदर बाजार नाले की पुलिया जाम लगा दिया। युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष उमर फारुख, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लाला राइन ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम क्षेत्रों में महीनों से पानी एवं बिजली की समस्या है। जाम की समस्या पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ द्वारा कल से बिजली, पानी आने के आश्वासन पर ही आक्रोशित जनता ने जाम खोला। समस्या का निदान न होने पर थाना दक्षिण का घेराव करने की चेतावनी दी गई। मौके
पर इमरान खान, सुहेल खान, रोहित, वसीम खान, फैसल अब्बास, अनस खान, अजमल फारुखी, साहिब अंसारी, इमरान कुरैशी मौजूद थे।

बिजली संकट ने भी उड़ाए होश
जून माह में आसमान से बरसती आग के बीच बिजली संकट भी दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है। मुरादाबाद एवं लोकल स्तर पर रुक-रुक कर कई बार होने वाली कटौती ने जनता के होश उड़ा दिए हैं। रात्रि के समय बिजली गायब रहने से रोजेदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली के साथ-साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है।
   
तंग गलियों के लिए मंगाए लोडर शोपीस बने
  फीरोजाबाद। शहर की संकरी एवं तंग गलियों की सफाई करने में स्किड स्टीयर लोडर भी फेल हो गए। नगर निगम द्वारा लाखों की कीमत से दो नए लोडर खरीदे गये थे, जो दो माह से वर्कशॉप की शोभा बढ़ा रहे हैं।
   पालिका से नगर निगम बनने के बाद भी शहर की सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में गंदगी से ढेर नहीं हट पा रहे हैं। आलम यह है कि गली-मोहल्ले तो दूर शहर के मुख्य मार्ग, चौराहे से लेकर सर्विस रोड तक हर जगह गंदगी का आलम है। नगर निगम द्वारा पूर्व में संकरी गलियों से कूड़ा उठाने को
भैंसा बुग्गी का प्रयोग किया जाता था। भैंसा बुग्गी बंद होने के बाद संकरी गलियों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।
नगर निगम द्वारा अप्रैल माह में संकरी गलियों से कूड़ा उठाने को 29 लाख की लागत दो स्किड स्टीयर लोडर खरीदे गए थे, परंतु तकनीकी ज्ञान की कमी के चलते यह लोडर भी शोपीस बन कर रह गए हैं। नगर निगम सूत्रों का कहना है कि लोडर का डिजाइन कुछ तरह का है कि जहां ड्राइवर के

बैठने का स्थान है, वह पूरी तरह से खुला है। ड्राइवर जब लोडर द्वारा गलियों से कूड़ा उठाता है तो वह कूड़ा उसी के ऊपर गिरता है।  

 क्या कहते हैं अफसर
कंपनी को सभी अटैचमेंट नहीं देने व ड्रावइरों को ट्रेनिंग न देने पर नोटिस भेजा गया है। 15 दिन तक ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जाए, उसके बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मुंशीलाल वर्मा, वर्कशॉप प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed