फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ram Gopal wants to end SP by meeting BJP: Hariom

भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करना चाहते हैं रामगोपाल: हरिओम

Mon, 15 Feb 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal wants to end SP by meeting BJP: Hariom
हरिओम यादव -सपा विधायक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सपा के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को आखिरकार पार्टी ने निकालने का फैसला ले ही लिया। हरिओम यादव पिछले काफी समय से पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे। निष्कासित होने के बाद विधायक हरिओम यादव ने सपना के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन

सपा से निष्कासन के बाद सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी नहीं रही है। अब यह प्रोफेसर रामगोपाल यादव की पार्टी हो गई है। मैने रामगोपाल यादव के कार्यों का विरोध किया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव भाजपा से मिलकर सपा को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। नेताजी हैं तब तक रिश्तेदारी चलेगी। शीघ्र ही जिले के प्रमुख लोगों से मंथन करके आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

2019 में ही लिख गई थी पटकथा
2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसागंज विधायक ने प्रसपा के लिए काम किया। लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव एवं अक्षय यादव के बीच चली वर्चस्व की लड़ाई के बीच भाजपा डॉ. चंद्रसेन जादौन जीते थे। विधायक पर निलंबन की तलवार काफी लंबे समय से लटक रही थी। पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय एवं भाजपा से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया है। इस घोषणा से जनपद की राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed