फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rajbaha

सूखे रजबाह को लेकर आक्रोशित किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 17 Jul 2020 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rajbaha
खैरगढ़ रजवाह में पानी न आने पर आक्रोश जताते किसान। - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़-फिरोजाबाद। रजबहा में पानी न आने से शुक्रवार को ललऊआ के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा में पानी नहीं आने से फसलें सूख रहीं हैं। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। झालगोपालपुर से शुरू होने वाला जुल्हा रजवाह गोपालपुर, नगला गोसा, उडेसर सुरनाम सिंह, उडेसर उद्र सिंह एका मौजा, नगला जगन्नाथ, बहेरी, नगला खना, परवई, शेखनपुर, एहमदपुर मढ़ा, साहूमई के साथ अन्य गांवों से होते हुए लभऊआ तक जाता है। इस रजवाह से हजारों की संख्या में किसान सिंचाई के लिए पानी लेते हैं, लेकिन इस बार रजवाह में एक बूंद पानी नहीं है और रजबहा पूरी तरह से सूखा पड़ा है। जिसको लेकर किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए जहां दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

वहीं फसल भी सूख रही है। इससे आक्रोशित होकर शुक्रवार हाथवंत ब्लाक के गांव ललऊआ के किसानों ने रजबहा में खड़े होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसान श्यामवीर का कहना है कि रजबहा में पानी न आने से फसल सूख रही है। वहीं रामवीर सिंह, सुरेश चंद्र, चरण सिंह, ओमप्रकाश, दोजीराम, धर्मवीर, मुकेश कुमार, फौरन सिंह आदि ने जिला प्रशासन से समस्या के निस्तारण की मांग की है। उधर, किसानों द्वारा किए गए विरोध की सूचना पर सिंचाई विभाग के जिलेदार पद पर तैनात भीषमपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को अश्वासन दिया कि समस्या का निस्तारण जल्द करा दिया जाएगा। वहीं जिलेदार भीषमपाल सिंह ने बताया कि नहर की सफाई न होने से रजबहा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed