{"_id":"1c6b644e3d6f756065ce75018fb92885","slug":"rain-gives-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम फुहारों से गुरुवार को मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से तमतमाए चेहरों पर बदले मौसम की मुस्कान नजर आई। अन्नदाता भी मौसम को देखकर झूम उठा। पारा तेजी से नीचे की ओर खिसका। वहीं महीन फुहारों का ही आनंद लेने को युवाओं ने बाइकों से फर्राटा भरा। शहर से लेकर गांव की पगडंडियों तक यही हाल था...।
फीरोजाबाद/सिरसागंज/जसराना। गुरुवार को मौसम सुबह से ही सुहावना हो गया। आसमान में छाई काली घटाएं आखिर रिमझिम फुहार के रूप में बरसना शुरू हुई तो हर चेहरे पर मुस्कान नजर आई। मौसम की नरमी के कारण पंखों की हवा कूलर से भी ठंडी लग रही थी। जसराना प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में रिम-झिम बारिश का क्रम पूरे दिन चलता रहा। किसानों को सबसे अधिक राहत मिली। सिरसागंज क्षेत्र में बारिश होने के साथ किसान खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारियों में जुटने लगा। खैरगढ़ क्षेत्र में झमाझम बारिश होने के साथ किसानों के मुरझाए चेहरों पर रौनक बिखरी दिखाई दी। रुक-रुककर बारिश का क्रम गुरुवार को चलता रहा। इधर, नारखी क्षेत्र में पूरे दिन रिमझिम बारिश होने से किसानों के चेहरों के खिल गए है। किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र में बारिश होने से फसलों की बुवाई करेंगे। फरिहा शहर व ग्रामीण अंचल में बारिश का क्रम लगातार चलता रहा इसके कारण किसानों को काफी राहत मिली है।
युवाओं ने बाइकों से भरा फर्राटा
युवाओं ने बाइकों से फर्राटा भरा। अपने मित्रों के साथ ही मौसम का आनंद लिया। इनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। बाजारों के साथ ही सिंगल रूटों पर यही हाल दिखा।
विज्ञापन
मंदिरों में बाजारों में रही भीड़
बदले मौसम का नजारा शहर के बाजार के साथ मंदिरों में नजर आया। शाम के समय मंदिरों में जहां श्रद्धालुजनों की भीड़ रही। वहीं बाजारों में काफी भीड़ दिखाई दी।
छातों के साथ प्लास्टिक की डिमांड बढ़ी
बारिश के शुरू होने के साथ बाजारों में छतरियों की मांग बढ़ गई। बारिश से बचने के लिए लोग छतरी की खरीदारी करते नजर आए। प्लास्टिक की पन्नी को भी दुकानदार दुकानों को बारिश से बचाने को खरीद रहे थे।