फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railway passenger sitting on the footboard fell from the train

Firozabad News: पायदान पर बैठा रेलयात्री ट्रेन से गिरा

Thu, 28 Mar 2024 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Railway passenger sitting on the footboard fell from the train
टूंडला। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना रेलयात्री को महंगा पड़ गया। सुपरफास्ट ट्रेन के टूंडला से पास होने के दौरान पायदान पर पैर रखकर दरवाजे पर बैठे रेलयात्री के दोनों पैर प्लेटफार्म की चपेट में आ गए। इससे वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल यात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर 3:30 बजे की है। बिहार के छपरा थाना खेरा अंतर्गत बड़ी धूमाल निवासी 45 वर्षीय विशाल को आरक्षण न मिलने पर वह नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठ गए थे। कोच में जगह न मिलने पर वह कोच के गेट पर पायदान पर पैर रखकर बैठ गए। ट्रेन टूंडला स्टेशन पर पहुंची तभी उनके पैर पायदान व प्लेटफार्म के बीच आ गए। इसके साथ ही विशाल ट्रेन से गिरकर प्लेटफार्म पर जा गिरे।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रेन के नीचे नहीं आए। हादसे में उनके एक पैर घुटने के नीचे तथा दूसरे पैर का पंजा बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायल रेलयात्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित चौधरी ने बताया घायल यात्री के परिजन को सूचना दे दी है। उनका पुत्र आदित्य बिहार से रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed