फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   railway

रेलवे स्टेशन पर ओवररेटिंग के जरिए यात्रियों का हो रहा शोषण

Mon, 09 Mar 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
railway
टूंडला रेलवे स्टेशन पर खुले में खानपान बेचते वेंडर एवं निकलने में यात्रियों को होती परेशानी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की अनदेखी के चलते खानपान विभाग रेल यात्रियों का जमकर आर्थिक शोषण कर रहा है। वस्तुओं को प्रिंट रेट से दो गुने दामों पर बेचा जा रहा है। ट्रेन का स्टापेज मात्र दो से पांच मिनट होने पर रेलयात्री शिकायत नहीं कर पा रहे हैं। वहीं खानपान खुले में प्लेटफार्म पर ही स्टॉल लगाकर बेचा जा रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हर स्टॉल पर सभी खान-पान की वस्तुओं के प्रिंट लिखे हुए हैं। साथ ही स्पष्ट लिखा है कि कोई भी यात्री प्रिंट रेट से अधिक पर खान-पान की वस्तुओं को न खरीदे और बिल की रसीद न मिलने पर कोई भुगतान न करे। बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर जमकर अवैध वसूली का काम चल रहा है। जबकि स्टेशन पर अधिकारीगणों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

यदि कोई यात्री इस ओवररेटिंग का विरोध करता है तो विक्रेताओं द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। यही नहीं रेलवे प्लेटफार्म एक व दो पर मेज आदि लगाकर खुले में खानपान बेचा जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कानपुर चकेरी के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पानी व चाय पर उनसे पांच-पांच रुपये अधिक लिए गये। इलाहाबाद के कमलेश कुुमार ने बताया कि पैसे अधिक लेने की बात पर उनसे पानी की बोतल छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्लेटफार्म पर इस प्रकार खानपान सामग्री बेचना गलत है। अगर खानपान की वस्तुएं इस तरह बेची जा रहीं हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा। ओवररेटिंग की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। - अमर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed