फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rail track fractor

भदान के निकट अप लाइन में रेल फ्रैक्चर होने से रेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Thu, 26 Dec 2019 02:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
rail track fractor
टूंडला। मंगलवार सुबह कानपुर रेलखंड के भदान-कौरारा रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते शताब्दी, राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं। सभी ट्रेनों को कॉशन लगाकर गुजारा गया।
विज्ञापन

कानपुर रेलखंड पर कोरारा-भदान के मध्य एक मालगाड़ी गुजरी तो रेल चालक को जर्क महसूस हुआ। चालक ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया। अप लाइन में रेल फ़्रैक्चर होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों ने पीछे आ रहीं सभी ट्रेनों को पिछले रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही संबधित विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची विभागीय कर्मचारियों की टीम ने रेल फ्रैक्चर की अस्थायी मरम्मत करते हुए ट्रेनों को कॉशन लगाकर चलवाया। इसके चलते कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, मंडुआडीह एक्सप्रेस प्रभावित आदि प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed