फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raids on hoarders pulses, traders resist

दाल जमाखोरों पर छापेमारी, व्यापारियों ने किया विरोध

Fri, 23 Oct 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Raids on hoarders pulses, traders resist
पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को गल्ला मंडी में अरहर की दाल का स्टॉक होने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। छापे से बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार बाजार बंद कर विरोध करने लगे। व्यापारियों एवं टीम के बीच हॉट-टॉक भी हुई। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने ने स्थिति को संभाला। उन्होंने टीम से अभद्रता करने वाले व्यापारी से माफी मंगवाई। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति से डीएम को अवगत कराया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन

आसमान चूमते दाल के भाव को ही डीएम विजय किरन आनंद ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रीतेश चंद्रा और चंदन पांडेय के साथ डिप्टी आरएमओ राघवेंद्र सिंह साथ शाम करीब साढ़े तीन बजे गल्ला मंडी में सघन छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासन की टीम देखते ही कई दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। प्रशासन की टीम यतेंद्र एवं परेश गुप्ता की दुकान पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही वे दुकान बंद करके भाग गए। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने टीम से मौके पर व्यापारी का इंतजार करने को कहा। घटना की जानकारी होते ही व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष बीएस गुप्ता, पंकज गुप्ता ठाकुर एवं मिश्रा गुट के सुनील अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय सहित काफी व्यापारी नेता पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। देखते ही देखते समूचा बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने टीम पर एक लाख की सुविधा शुल्क मांगने का आरोप तक लगा डाला। विरोध बढ़ता देख टीम ने नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने थाना दक्षिण प्रांगण में बातचीत की। उन्होंने टीम के साथ अभद्रता करने वाले व्यापारियों से टीम से माफी मंगवाई। स्पष्ट  कहा कि दाल की बढ़ती कीमतों के कारण ही सघन चेकिंग की जा रही है। समझौते के बाद क्षेत्र का बाजार खोला गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि प्रशासन की ओर से अनावश्यक रूप से परेशान किया गया तो आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


दुकानदार के पास रजिस्ट्रेशन नहीं था। स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सका। खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग में भी पंजीयन के अभिलेख नहीं मिले। पूरी स्थिति से डीएम को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देशानुसार जांच होगी और छापेमारी का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र सिंह
नगर मजिस्ट्रेट फीरोजाबाद।

जिस दुकान पर छापेमारी की, वह फुटकर विक्रेता था। वह रजिस्ट्रेशन आदि के अभिलेख नहीं दिखा सका है। बड़ा कोई स्टॉकिस्ट नहीं मिला है। इस कारण कोई कार्रवाई ही नहीं की गई है।
राघवेंद्र सिंह
डिप्टी आरएमओ फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed