{"_id":"66d5fb8ae17e4d94b0086360","slug":"raids-on-coaching-centres-five-basements-sealed-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-132509-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोचिंग सेंटरों पर छापे, पांच बेसमेंट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोचिंग सेंटरों पर छापे, पांच बेसमेंट सील
Mon, 02 Sep 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड पर संचालित हो रहे कोचिंग संचालक छात्रों की जिंदगी से खेल रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से 20 दिन पहले छापेमारी व नोटिस देने के बाद भी इन कोचिंग संचालकों ने निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त नहीं कराया। नोटिस का समय पूरा होने पर सोमवार को प्रशासन की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर कक्षाएं चलती मिलीं। 11वीं और 12वीं के ऐसे छात्र पढ़ाई करते मिले, जिनका रजिस्ट्रेशन आगरा के कॉन्वेंट स्कूलों में था। अधिकारियों ने पांच बेसमेंट सील कर दिए। डीआइओएस ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। सोमवार दोपहर एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीएफओ सतेंद्र पांडेय और डीआइओएस धीरेंद्र कुमार के साथ स्टेशन रोड पर छापेमारी की। रे-क्लासेस के बेसमेंट में कक्षाएं संचालित मिलीं। छात्र-छात्राओं को बाहर निकालते हुए बेसमेंट को सील कर दिया। ऊपरी मंजिल पर 11वीं और 12वीं के छात्र पढ़ाई करते मिले। डीआइओएस ने छात्रों से पूछा तो बताया कि आगरा के एक कॉन्वेंट स्कूल में रजिस्ट्रेशन है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं थे। अग्निशमन यंत्र भी नहीं पाए गए। इसके बाद टीम झा क्लासेस पर पहुंची। यहां नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। बेसमेंट में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।
अग्निशमन के अधिकारियों ने बेसमेंट को सील कर दिया। अन्य कक्षाओं में क्षमता से अधिक छात्र बैठे थे। वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं था। छात्र परेशान दिखे। स्कूल समय में कोचिंग संचालित किए जाने के बारे में छात्रों ने बताया कि उनका भी आगरा के स्कूल में पंजीकरण हैं।
श्योर सक्सेज कोचिंग में भी कई छात्र-छात्रा बेसमेंट में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे थे। यहां से अधिकारी एके ग्रुप ऑफ एजूकेशन पहुंचे। वहां भी बेसमेंट में कक्षाएं संचालित मिलीं। इसके पास ही संचालित एक्सपर्ट एकेडमी के बेसमेंट में छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे थे। अधिकारियों ने बेसमेंट सील करते हुए तीन दिन में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- --
24 घंटे भी नहीं किया पालन
20 दिन पूर्व प्रशासन की टीम ने इन्हीं कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की थी। स्कूल समय में नियम विरुद्ध तरीके से संचालित कोचिंगों को बंद करने की हिदायत दी, लेकिन इन कोचिंगों ने 24 घंटे भी आदेश नहीं माना। हमेशा से यह कोचिंग सेंटर प्रशासन को चुनौती देते आए हैं।
-- -
कोचिंग संचालकों ने पहले ही कर दी छुट्टी
कार्रवाई की जानकारी होते ही स्टेशन रोड पर संचालित अन्य कोचिंग सेंटरों ने छुट्टी कर दी। इनमें छठवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, जिनके रजिस्ट्रेशन दूसरे जिले के काॅलेजों में हैं। स्थानीय लोगों का कहना था, कि कोचिंग के नाम पर स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
-- -
छापेमारी के दौरान पांच कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित मिले हैं। बेसमेंट सील कर दिए हैं। नोटिस जारी कर अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
-- -
स्कूल के समय कोचिंग सेंटर संचालित करना नियमों के विरुद्ध है। कार्रवाई के दौरान कक्षा नौंवी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
धीरेंद्र कुमार, डीआईओएस