फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Punjabi community celebration Lohini

उड्डी पतंग ते खिल गया दिल...

Tue, 13 Jan 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को लोहड़ी पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन, गुरुवाणी सुनकर लोग हो गए। ढोल नगाड़ों पर युवा जमकर थिरके।
विज्ञापन



गुरुद्वारा में श्री गुरुसिंह सभा के ग्रंथी हरीमंदिर सिंह, ज्ञानी कर्नल सिंह ने गुरुवाणी सुनाई। उन्होंने शबद कीर्तन द्वारा साधु संगत को निहाल किया। उसके उपरांत लोहड़ी जलाई गई। गुरुद्वारा सभा के प्रधान हरवंश सिंह मल्होत्रा ने बताया कि जिस घर में नई बहू आती है या पुत्र प्राप्त होता है, इस उपलक्ष्य में लोहड़ी मनाई जाती है। सचिव राजेंद्र सिंह बग्गा, सुजान सिंह मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष सरदार सुजान सिंह ने लोहड़ी पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन



अरदास के बाद लोहड़ी का आयोजन किया गया। पंजाबी समाज के सभी लोगों ने अग्नि के समक्ष चक्कर लगाते हुए लोहड़ी के गीत गाए। आर्य नगर में पंजाबी एसोसिएशन के तत्वावधान में लोहड़ी का पर्व धूमधाम मनाया गया। युवों ढोल नगाड़े की थाप जमकर थिरके। लोहड़ी में फूले, मूंगफली, तिल की रेबड़ी, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। नरेश अरोरा, तरसेम पाल, राकेश तुली, हरीश, सुनील वाधवा, रेनू अरोरा, पूनम सेठी, रुचि अरोरा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहेलियों ने लोहड़ी पर मचाया धमाल, किया भांगड़ा
जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली द्वारा लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। हाऊजी, वन मिनट गेम, फन गेम कराए। नवनिर्वाचित प्रेसीडेंट प्रियंका जैन और प्रशासनिक निदेशिका संगीता गर्ग, उर्मिला बंसल, मृदुला जैन, सरिता मित्तल, अर्चना बंसल, शीतल जैन, मंजुला अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed