फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Public protest march taken out against oppression of Hindus

Firozabad News: हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में निकाली जनआक्रोश यात्रा

Mon, 12 Aug 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Public protest march taken out against oppression of Hindus
फिरोजाबाद। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के साथ हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में फिरोजाबाद के हिंदू समाज ने जन आक्रोश यात्रा निकाली। गुस्साए लोग बांग्लादेश के लोगों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जन आक्रोश यात्रा को पुलिस प्रशासन ने सिनेमा चौराहे पर रोक दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट एवं एसपी सिटी को सौंपते हुए हिंदुओं की रक्षा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू समाज की ओर से सनातन संस्कारशाला समिति के तत्वावधान में बांग्लादेश के खिलाफ जनआक्रोश यात्रा की शुरूआत अटल पार्क से हुई। इसमें हाथों में विरोध स्वरूप काली पट्टिकाएं लेकर चल रहे थे। बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा दिलाओ। उन पर हो रहे हमले रोके जाएं। आदि सहित अनेक नारे लिखे हुए थे। जनआक्रोश यात्रा में हिंदू समाज के लोग भगवा गमछा बांधे हुए थे। यात्रा अटल पार्क से शुरू होकर बाईपास रोड,सुभाष तिराहा, बस स्टेंड, नगर निगम के सामने, विवेकानंद चौराहा,छिंगामल का बाग,संत तिराहे से होते हुए जैसे ही सिनेमा चौराहे पर पहुंची तो यहां एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में तैनात सीओ सिटी हिमांशु गौरव,सीओ सदर अंबरीश कुमार के साथ कई थानों को फोर्स ने जुलूस को रोका तो कुछ युवा वैरीकेडिंग पर चढ़ गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कर दिया। इसके बाद वह धरना पर बैठ गए। उन्होंने अफसरों के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी एवं नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार कोे सौंपा। इस दौरान यात्रा में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट,आशीष यादव, उमेश तिवारी, अतुल यादव,यतेंद्र उर्फ पिकी चक, अंकित उपाध्याय, रंजीत सिंह, भारत सिंह, वीनेश जोशी, अतुल यादव, नितिन, सुमित कुमार,मधुरिमा बशिष्ठ, पूजा शर्मा,पूजा जादौन, सुनील कुमार सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





गुस्साए युवाओं ने बांग्लादेश के झंडे को मारे जूते
जनआक्रोश यात्रा के दौरान गुस्साए युवा बांग्लादेश के झंडे को जमीन पर खींचकर चल रहे थे। इतना ही नहीं गुस्साएं युवाओं ने झंडे पर जूते बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed