फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protests and slogans coined by the district headquarters

विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी से गूंजा जिला मुख्यालय

Tue, 22 Dec 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Tue, 22 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Protests and slogans coined by the district headquarters
राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को कलमबंद हड़ताल रखी। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। मुख्यालय एवं विकास भवन में आने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। कर्मचारी संगठनों ने विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी यदि वेतन विसंगतियों को दूर नहीं ही किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की शुरुआत सोमवार से कर दी थी। जिला मुख्यालय पर रैली निकालने के साथ ही विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को कामबंद हड़ताल के कारण विकास भवन एवं कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले में रवींद्र भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तहसील एवं जिला मुख्यालय के कर्मचारी शामिल हुए। वेतन विसंगति को दूर करने, पुरानी पेंशन नीति, स्नातक योग्यता वाले कर्मचारियों को चार हजार ग्रेड पे, प्रशासनिक अधिकारियों को 4800 ग्रेड पे देने की मांग उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील भटनागर, अध्यक्ष दौजीराम, मंडलीय मंत्री अजीत उपाध्याय, जोनल मंत्री यादव कुमार तोमर ने विचार व्यक्त किए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष लटूरी सिंह के निर्देशन में कर्मचारियों ने मंगलवार को कोई काम नहीं किया। एआरटीओ, सेवायोजन कार्यालय, व्यापार कर विभाग, डीआईओस कार्यालय, जिला पंचायत, सीएमओ कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में कामकाज बंद रहा। जिलामंत्री दयाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में सभा आहूत की गई। सभा में नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सांसद, विधायक को पेंशन मिलती है तो फिर 33 वर्ष सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं मिले? इस दौरान मुलायम सिंह, अकबर सिंह, सतेंद्रपाल, जगवीर सिंह, विवेक कटियार, निर्मल वर्मा, इंसाफ अली, ईश्वर दयाल, प्रमोद पचौरी, संदीप दीक्षित, मलखान सिंह, प्रदीप पांडेय, मुश्ताक अहमद, रमेशचंद्र शर्मा, भीकम चंद्र, अनिल यादव, भारत भूषण आदि मौजूद थे। संचालन प्रेमप्रकाश एवं दिलीप पांडेय ने किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed