फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protested against the murder of Jain monk by tying a black band

Firozabad News: काली पट्टी बांधकर जैन मुनि की हत्या पर विरोध जताया

Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Protested against the murder of Jain monk by tying a black band
सिरसागंज। कर्नाटक में पांच जुलाई को आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज ने बुधवार को सिरसागंज नगर में मौन जुलूस निकाला। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

विरोध जुलूस नगर के मैन रोड स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए गांधी मंडी रामलीला मैदान में पहुंचा। यहां एसडीएम विवेक कुमार राजपूत को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मौन जुलूस में महिला पुरुष हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें विरोध संदेश लिखे हुए थे। इस दौरान सभा में जैन समाज के कई वरिष्ठ लोगों ने समाज को संबोधित भी किया। केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि जैन तीर्थों, जैन मुनियों सहित जैन मंदिरों को अतिशीघ्र सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाया जाए। इस दौरान, अशोक जैन, धीरज जैन, सोनू जैन, संदीप जैन, आलोक जैन सहित कई महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed