फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protested against building the flyover arbitrarily

Firozabad News: फ्लाईओवर को मनमाने ढंग से बनाने का किया विरोध

Wed, 21 Aug 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 21 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Protested against building the flyover arbitrarily
फिरोजाबाद। अधिवक्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता धर्म सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। शहर में ओवरब्रिज को मनमाने ढंग से बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में शीघ्र ही कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो फिर सुभाष तिराहे पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब सीएल जैन काॅलेज से फ्लाईओवर बनेगा तो फिर धर्मस्थल श्री छदामी लाल जैन मंदिर, जिला अस्पताल, बस स्टैंड एवं प्राइवेट ट्रामा सेंटर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनको घूमकर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर से शहर की सूरत और खराब होने के साथ परेशानी बढ़ेगी। ज्ञापन देने वालों में बार के पूर्व महासचिव पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट, संतोष कुशवाहा एडवोकेट, ब्रह्मचारी यादव, पुत्तू सिंह जादौन, दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र शर्मा, राहुल दुबे, राहुल बघेल, मोहम्मद जान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed