{"_id":"62c333eee436fc107854aa67","slug":"protest-firozabad-news-agr5390717137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने ईओ-पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को कमरे में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने ईओ-पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को कमरे में बंद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मियों ने ईओ-पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को कमरे में बंद किया
पुलिस टीम ने निकाला, पीएफ और पीपीएफ की रकम जमा न होने से है नाराजगी
कर्मियों ने काम छोड़कर की हड़ताल, ठेका कर्मियों ने भी दिया साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। पीएफ और पीपीएफ की रकम खाते में जमा कराने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारियों और ठेका सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कामबंद हड़ताल शुरू कर दी। वार्ता बेनतीजा निकलने के बाद गुस्साए कर्मियों ने ईओ अवधेश कुमार और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद को कमरे में बंद कर दिया और बाहर बेंच डाल कर बैठ गए। 40 मिनट से अधिक वक्त तक कमरा नहीं खुलने पर ईओ ने प्रभारी निरीक्षक को फोन किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार फोर्स के साथ पालिका कार्यालय पहुंचे और दोनों को सुरक्षित निकालकर थाने ले आए।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष नानक चंद्र कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव और रामौतार के नेतृत्व में विगत दो दिन से चला आ रहा अनशन सोमवार को कामबंद हड़ताल में बदल गया। सुबह सभी कर्मचारी पालिका परिसर में बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। हड़ताल की जानकारी होने पर शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, एसडीएम शिव ध्यान पांडेय, सीओ कमलेश कुमार और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद पालिका पहुंचे और कर्मचारी नेताओं से वार्ता की। कई घंटे चली वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। दोपहर में ईओ अवधेश कुमार भी पहुंच गए। ईओ को देखते ही कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच एसडीएम मीटिंग में जाने के लिए चले तो ईओ भी साथ चलने लगे। कर्मचारियों ने एसडीएम की गाड़ी को तो जाने दिया लेकिन ईओ को रोक लिय्रा। तभी सभासद देव यादव और सभासद प्रतिनिधि विजय बहादुर राठौर ने ईओ को सकुशल निकालने का प्रयास किया। इसके बाद कर्मचारियों ने सभासद प्रतिनिधि से भी धक्कामुक्की कर दी। ईओ अवधेश कुमार का कहना है कि कर्मचारियों के पीएफ और पीपीएफ की रकम के लिए जैसे ही धन आयेगा खाते में जमा करा दिया जाएगा। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने।