फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

हड़ताल पर गए सफाई कर्मी व वाहन चालक

Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
protest
हड़ताल पर गए सफाई कर्मी व वाहन चालक
विज्ञापन

उपनगर आयुक्त पर अशब्द कहने का लगाया आरोप, जलकल परिसर में दिया धरना, शाम की सफाई व्यवस्था हुई ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उपनगर आयुक्त पर अपशब्द कहने और नोकझोंक से नाराज उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेशीय ठेका वाहन चालक संघ के सदस्य हड़ताल पर चले गए। सभी कर्मचारियों ने जलकल विभाग परिसर में धरना दिया। इससे चलते शाम को होने वाली शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। धरनास्थल पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त को सफाई कर्मचारी व ठेका वाहन चालकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेशीय ठेका वाहन चालक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि कर्मचारियों के साथ सोमवार को नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा और अपर नगर आयुक्त अरविंद राय मौजूद न होने पर उपनगर आयुक्त संतोष यादव को ज्ञापन देने के लिए पहुंच गए। यहां कर्मचारियों व उपनगर आयुक्त के बीच नोंकझोंक हो गई। कर्मियों का आरोप है कि उपनगर आयुक्त ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया। इसके बाद ठेका वाहन चालक संघ व ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल का एलान करते हुए नारेबाजी करते हुए जलकल परिसर धरने पर बैठ गए। वाहन चालक और ठेका सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शाम को शहर में होने वाली सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण एक भी सफाई वाहन जलकल परिसर से बाहर नहीं निकल सका। जो वाहन निकल भी गए थे। उनको वापस बुला लिया गया। हड़ताल की सूचना पर अपर नगर आयुक्त अरविंद राय और महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत धरनास्थल पर पहुंचे। ठेका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन दीप चौहान और ठेका वाहन चालक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि से बातचीत कर दस सूत्रीय ज्ञापन लिया। इसके साथ ही हड़ताल को समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारियों द्वारा उपनगर आयुक्त द्वारा अपनी गलती मानने के बाद ही आंदोलन को समाप्त करने की बात कह दी। जिसके चलते आंदोलन समाप्त नहीं हो सका। धरने के दौरान विनय चौहान, योगेश, राजेश, श्याम सिंह, डोली, कुलदीप के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed