फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

आह्वान का दिखा असर, खुले रहे बाजार, नहीं हुआ किसी प्रकार का विरोध

Sat, 18 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest
आह्वान का दिखा असर, खुले रहे बाजार, नहीं हुआ किसी प्रकार का विरोध
विज्ञापन

सतर्क रही पुलिस, शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई नमाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। जिले में प्रशासन की मुस्तैदी और संभ्रांत लोगों की अपील का शुक्रवार को असर दिखा। सुबह से ही मुस्लिम बहुल समेेत अन्य क्षेत्रों में बाजार खुले रहे। सुबह लगने वाला चूड़ी का गड्डा बाजार के फड़ भी सजे थे। किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से मस्जिदों में अदा की गई। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा कराने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे स्टेशन के साथ जिले के बस स्टैंडों व रेलवे स्टेशनों पर फोर्स सुबह से मुस्तैद रही।
नमाज का वक्त शुरू होेने से पहले ही आईजी नचिकेता झा, डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी के साथ बाजार में राउंड लेना शुरू कर दिया था। नमाज का वक्त आते ही सभी मस्जिदों के बाहर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की टीम से इनपुट लेते रहे। आखिर दोपहर बाद जुमा की नमाज के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं होने और आसानी से घरों को चले जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि अधिकारी दोपहर तीन बजे के बाद भी राउंड पर रहे। शहर की पूरी स्थिति पर नजर रखे थे। इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम अभिषेक कुमार सिंह,एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र,नगर मजिस्ट्रेट मरोज कुमार सागर,एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह,सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव,सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह,सीओ लाइन हीरालाल कनौजिया के साथ भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर में तीन कंपनी पीएसी,एक कंपनी आईटीबीपी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।
विज्ञापन

टूंडला प्रतिनिधि के अनुसार, जुमे की नमाज को लेकर थाना टूंडला पुलिस ने लाइनपार क्षेत्र एवं अन्य इलाकों में बनी मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उलमा भी रहे सक्रिय
डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी के द्वारा शहर की प्रमुख मस्जिदों के उलमा के साथ बैठक के दौरान सहयोग की बात कही थी। यही कारण था कि शहर की प्रमुख मस्जिदों के उलमा पुलिस प्रशासन के साथ खड़े दिखाई दिए। इसमें मुफ्ती कासिम रजी,मुफ्ती तनवीर,मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी,मौलाना आमीन अख्तर,मौलाना अब्दुल हलीम,मौलना आदम मुस्तफा क्षेत्र में पार्षदों के साथ सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed