फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest

रूपसपुर पर कट बंद करने का स्थानीय जनता ने किया विरोध, हंगामा

Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
protest
शिकोहाबाद- रूपसपुर पर कट बंद करने का विरोध करते हुए एसीएमटी कॉलेज के चेयरमैन और अन्य। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद सिक्सलेन पर रूपसपुर के समीप बने कट को एनएचआई द्वारा बंद किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। जानकारी पर सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और एनएचआई के सहायक प्रबंधक भी पहुंच गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद सिक्सलेन पर आरौंज पुलिया के बाद मक्खनपुर में कट दिया गया है। इसकी दूरी आठ किलो मीटर पड़ती है। इसके बीच रूपसपुर पर एसीएमटी कॉलेज और माइंड पावर इंटरनेशनल स्कूल के साथ कई गांवों के लिए रास्ता है। यहां विगत सालों से छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के आने-जाने के लिए कट दिया गया था लेकिन रविवार को एनएचआई द्वारा इसे बंद किया जाने लगा।
विज्ञापन

जानकारी पर रूपसपुर और आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और कट बंद करने का विरोध करने लगे। इस दौरान एसीएमटी और माइंड पावर इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन भी पहुंच गया। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर मक्खनपुर के प्रभारी निरीक्षक और सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा कर कट को बंद कराने के लिए कहा लेकिन एसीएमटी के चेयरमैन योगेश यादव ने सीडीओ नेहा जैन से फोन पर बात कर समस्या के समाधान को कहा। चेयरमैन ने बताया कि सीडीओ ने दो दिन के लिए कट पर काम रुकवाने के लिए एनएचआई के सहायक प्रबंधक को निर्देश दिए हैं। साथ ही सीडीओ ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed