{"_id":"0d956e2e7fa9fb5eec4553c6cfcaf6df","slug":"protest-against-nagar-nigam-in-firozabad-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का घेराव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। न्यू झलकारी नगर, आनंद नगर व ककरऊ कोठी में बिना बरसात के गलियों में जलभराव समस्या से आक्रोशित महिला-पुरुष हाथों में डंडा थामे नगर निगम जा पहुंचे। काफी देर तक नारेबाजी हंगामा किया गया।
नई आबादी से जुड़ी जनता गंदगी जलभराव से पूरी तरह त्रस्त आ चुकी है। नगर निगम द्वारा लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नहीं कराई गईं। जलनिकासी का साधन न होने के कारण हजारों लोग गलियों में गंदगी, जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल न्यू झलकारी नगर, न्यू आनंद नगर व ककरऊ कोठी क्षेत्र का है। इन क्षेत्रों अधिकांश कच्ची गलियों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गुरुवार सुबह ककरऊ कोठी, आनंद नगर, झलकारी नगर के काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में डंडा थामकर नगर निगम पहुंच गए। उस वक्त वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। आक्रोशित लोग करीब एक घंटे तक हंगामा, नारेबाजी करते रहे। बाद में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एई रमाशंकर राम ने मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय इंसपेक्टर सुनील कुमार को गलियों में भरा पानी निकलवाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद ही मामला शांत हो सगा। राजकुमारी, अनीता, इंद्रादेवी, मुन्नी देवी, सरिता, राजेश्वरी शंखवार, सुमन, मोहिनी देवी, हिमांशी, ममता, पप्पू, अमरदीप, विश्वनाथ, अनिल कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे।
रहीम नगर में भी नहीं बनी सड़कें
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि वार्ड नं. 31 के क्षेत्र रहीम नगर व आसपास के इलाके में तीन साल में भी सड़क, नाली, खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया गया है। क्षेत्रीय जनता नारकीय हालात से जूझ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे में कार्य शुरू नहीं कराया तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।