{"_id":"c3f140c45681b0e84badbf4fb15ff0c2","slug":"protest-against-nagar-nigam-in-firozabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया बाजार बंद, धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया बाजार बंद, धरना शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों का सब्र जवाब दे गया। खस्ताहाल सड़क एवं जलभराव से आक्रोशित लोगों के साथ व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया। जल निकासी को नाला निर्माण कराने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि प्रशासन ने सड़क का निर्माण नहीं कराया तो अनिश्चित कालीन धरना भूख हड़ताल में बदल जाएगा।
नेशनल हाइवे स्थित करीब 25 हजार की आबादी वाले कसबा राजा का ताल की मुख्य सड़क खस्ताहाल हो गई है। गहरे गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। नाले के अभाव में कारखानों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क एवं खाली प्लाटों में भरा हुआ है। कई बाद शिकायत के बाद भी जलभराव से खस्ताहाल हुई सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। सपा नेता सुमन प्रकाश यादव ने कहा कि पूरा गांव सपा समर्थक है। कोई दूसरी सरकार बने तो विकास नहीं होता। आज हम सपा के शासन में ही परेशान हैं, विधायक एवं सांसद तक ने हमारी वेदना को नहीं सुना। अविनाश यादव ने कहा जिला प्रशासन के अधिकारी भी बात नहीं सुन रहे। बाजार बंद करके प्रदर्शन करना हमारी मजबूरी है। डा. बनवारी लाल कुशवाह ने कहा कि पहले नेशनल हाइवे था लेकिन आज तो गांव की गलियों से बदतर हाल है। दो महिलाओं की मौत दोपहिया वाहन के फिसलने से हो चुकी है। लोचन सिंह यादव ने कहा सड़क के नहीं बनने तक आंदोलन चलेगा। आदित्य यादव ने कहा कि सड़क बनाने के प्रति क्षेत्रीय विधायक ने कोई रुचि नहीं दिखाई। सत्य प्रकाश कुशवाह ने कहा कि यदि सड़क एवं नाले का निर्माण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे। अध्यक्षता बाबा सत्यपाल सिंह व संचालन अविनाश यादव ने किया। आर्यन यादव, बंटी यादव, रमेशचंद्र यादव, सत्यप्रकाश जैन, रानू जैन, धर्मेंद्र यादव, रवींद्र यादव, जेपी यादव एडवोकेट, क मलेश यादव, हरिओम बघेल, हरिश्चंद्र, कैलाशचंद्र, श्रीकिशन जैन, वेद प्रकाश शास्त्री, लख्मीचंद्र यादव आदि शामिल थे।