{"_id":"715d19227b71371314108cd77713b217","slug":"prof-ram-gopal-support-pm-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के बयान को प्रो. रामगोपाल ने किया समर्थन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के बयान को प्रो. रामगोपाल ने किया समर्थन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसद को नहीं चलने देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराए जाने वाले बयान का समर्थन किया। साफ कहा कि इसमें गलत क्या कहा। लेकिन भाजपा को चाहिए कि वह संसद को चलाने के लिए कांग्रेसियों को मनाएं। वह जिला पंचायत अध्यक्ष का नामांकन कराने के बाद जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर विजय प्रताप उर्फ छोटू निर्विरोध निर्वाचित होंगे। कई जिलों में पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर कहा कि अधिकांश शाम तक बैठ जाएंगे और प्रदेश के अधिकांश जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन