{"_id":"5dd975d88ebc3e54bd18b371","slug":"problem-for-water-firozabad-news-agr416588987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंचीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या को लेकर जलकल विभाग पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पानी की समस्या झेल रही नई आबादी ककरऊ कोठी क्षेत्र की महिलाएं शनिवार को नगर निगम के जलकल विभाग पहुंची। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने सोमवार तक समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
जलकल विभाग पहुंची महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में न तो नलकूप लगा है और न ही सबमर्सिबल पंप लगा है। क्षेत्र में जेडाझाल की पाइप लाइन भी नहीं डाली गई। इसके चलते सौ से अधिक परिवार आज भी पानी के संकट से जूझ रहे हैं। निजी सबमर्सिबल संचालकों ने तीन सौ रुपये के स्थान पर अब पांच सौ रुपये मांगना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश परिवार पानी के लिए पांच रुपये प्रति माह देने में सक्षम नहीं हैं। पार्षद मनोज शंखवार से भी पानी की समस्या के निस्तारण की मांग की गई थी। लेकिन उनके द्वारा भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। जलकल विभाग पहुंची महिलाओं को जेई धमेंद्र सत्संगी ने सोमवार तक समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।