{"_id":"68320e9d5a17d15e5a0d1eff","slug":"private-ambulance-seized-after-being-found-unfit-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-149004-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अनफिट मिलने पर निजी एंबुलेंस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अनफिट मिलने पर निजी एंबुलेंस सीज
Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक का ब्रेथ एनालाइजर से शराब के सेवन को चेक कराते टीआई।
फिरोजाबाद। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एसएसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों की चेकिंग ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही है। जिससे इस बात की जानकारी हो सके कि कोई शराब पीकर वाहन तो नहीं चला रहा। वहीं सड़क पर दौड़ रही एक अनफिट एंबुलेंस को सीज करते हुए 6000 का चालान किया गया है।
सड़क हादसों में कमी जाने के उदेश्य से एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर यातायात पुलिस सतर्कता से अभियान चला रही है। जिसमें एक ई-रिक्शा से लेकर रोडवेज बस तक को भी नियमों की अनदेखी पर छोड़ा नहीं जा रहा है। यातायात प्रभारी महेश यादव ने बताया कि शनिवार को करीब 60 वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया। जिसमें शराब का सेवन तो कोई भी नहीं किए हुए था। लेकिन अधूरे मानक मिलने पर 40 के चालान किए गए हैं। इसी तरह शहर के जलेसर रोड पर चेकिंग के दौरान एक निजी एंबुलेंस को पकड़ा गया। जिसका चालक बिना मरीज के ही हूटर बजा रहा था। चेकिंग में एंबुलेंस अनफिट पाई गई। इसके बाद उसका छह हजार रुपये का चालान करते हुए एमबी एक्ट में सीज किया गया है। वहीं ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 1550 चालकों के सत्यापन हो चुके हैं। अन्य के भी कराए जा रहे हैं। जो ई-रिक्शा बिना सत्यापन के फर्राटे भरते पाई जाती है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।