{"_id":"6758700da1d759c3650cd039","slug":"principal-accused-of-beating-students-with-sticks-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-138671-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रधानाचार्य पर छात्रों को डंडे से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रधानाचार्य पर छात्रों को डंडे से पीटने का आरोप
Tue, 10 Dec 2024 10:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते छात्र। संवाद
- फोटो : स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।
टूंडला। शहर के एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दो छात्रों की डंडे से पिटाई कर दी। गुस्साएं छात्र परिजन के साथ विद्यालय पहुंच गए तथा हंगामा कर दिया। प्रधानाचार्य के बाहर न आने पर गुस्साए परिजन ने सर्विस रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
शहर के गांधीपुरम निवासी कौशल भरंगर क्राइस्ट द किंग इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार शाम वह साथी छात्र हिमांशु कुमार के साथ विद्यालय में बने क्रीडा स्थल पर खेलने गया था। जहां चौकीदार ने उन्हें विद्यालय प्रांगण में प्रवेश नहीं करने दिया। तब वह वापस घर लौट गए थे। आरोप है कि मंगलवार दोपहर एक बजे दोनों को प्रधानाचार्य फादर पीटर पार्के ने अपने कक्ष में बुलाया और उनकी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई की जानकारी पर अन्य छात्रों में रोष छा गया।
छात्रों की सूचना पर पीटे गए छात्रों के अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने प्रधानाचार्य से मिलकर पीटने का कारण जानने का प्रयास किया, किंतु उन्होंने अभिभावकों से मिलने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज छात्र अभिभावकों के साथ विद्यालय गेट पर पहुंच गए तथा हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने सर्विस रोड पर भी जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख चौकीदार ने विद्यालय का अंदर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एफएच चौकी प्रभारी आदेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों व अभिभावकों को शांत कराते हुए लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हंगामा कर रहे छात्रों व अभिभावकों को समझाकर मामला शांत करा दिया है। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
विद्यालय प्रांगण में खेलकूद प्रतिक्रिया विद्यालय समय के दौरान होती हैं, न कि कभी भी। मंगलवार को छात्रों का प्रैक्टिकल था, छात्र प्रैक्टिकल का प्रोजेक्ट, फाइल आदि तैयार कर नहीं लाए थे। अंक न मिलने की बात पर परिजन संग उन्होंने विवाद किया। पिटाई किए जाने के आरोप निराधार हैं।
फादर पीटर पार्के, प्रधानाचार्य क्राइस्ट द किंग