फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prepare for panchayat elections SP officials and workers: Prof. Ramgopal

पंचायत चुनाव की तैयारी करें सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता: प्रो. रामगोपाल

Mon, 15 Feb 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prepare for panchayat elections SP officials and workers: Prof. Ramgopal
टूंडला टोल प्लाजा पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव का स्वागत करते सपाई - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक सभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी करें और जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को बताएं। यह बातें सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने दिल्ली से शिकोहाबाद जाते समय टोल प्लाजा पर अपने स्वागत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। इसमें समाजवादी पार्टी का हमेशा दबदबा रहा है। इस बार सरकार पंचायत चुनाव में सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए हर हथकंडा अपनाएगी। इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सचेत रहकर चुनाव की तैयारी करें और जनता के बीच सरकार की नाकामियों को उजागर करें।
विज्ञापन

जनता को बताएं कि सरकार किस प्रकार तीनों कृषि बिलों को लागू कर किसानों को बर्बाद करना चाहती है और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हित में है और कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ दे रही है। इस दौरान दर्जनों सपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed