{"_id":"69172f3b2f042d2eb607453e","slug":"preparations-underway-to-cancel-95-public-service-centers-due-to-lack-of-interest-in-farmer-registry-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-160764-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने पर 95 जनसेवा केंद्रों के निरस्तीकरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने पर 95 जनसेवा केंद्रों के निरस्तीकरण की तैयारी
Fri, 14 Nov 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- डीएम रमेश रंजन ने लिया सख्त एक्शन, संचालकों को जारी किए गए नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के अभियान में रुचि न लेने वाले जिले के 95 जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों पर डीएम रमेश रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने 95 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं और चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द सुधार नहीं किया गया तो उनके जनसेवा केंद्रों का निरस्तीकरण कर दिया जाएगा।
जिले में तीन लाख से अधिक किसानों ने किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था, लेकिन पिछली किस्त लगभग 2.35 लाख किसानों को ही मिल पाई थी। शेष किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस काम में पंचायत सचिवों से लेकर पंचायत सहायक तक फील्ड में जुटे हैं, लेकिन जनसेवा केंद्रों की उदासीनता सामने आई है। उप निदेशक कृषि एसपी सिंह के अनुसार, जिले की पांचों तहसीलों में खराब प्रगति वाले जनसेवा केंद्र संचालकों की संख्या निकालकर डीएम के समक्ष पेश की गई। कुल मिलाकर, 95 जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का काम संतोषजनक ढंग से नहीं किया जा रहा है।
तहसीलवार यह है स्थिति
फिरोजाबाद : 24 जनसेवा केंद्र संचालक
शिकोहाबाद : 27 जनसेवा केंद्र संचालक
जसराना : लगभग 15 जनसेवा केंद्र संचालक
सिरसागंज : 18 जनसेवा केंद्र संचालक
टूंडला : 11 जनसेवा केंद्र संचालक