फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparation for the exam is fast, 50% external staff will do duty

Firozabad News: परीक्षा की तैयारी तेज, 50 फीसदी बाहरी स्टॉफ करेंगे ड्यूटी

Fri, 30 Jan 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the exam is fast, 50% external staff will do duty
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों में 50 प्रतिशत स्टाॅफ बाहरी विद्यालयों से नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम तैयार किए जा रहे हैं, जहां डबल लॉक वाली अलमारियों में प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं व अन्य परीक्षा सामग्री सुरक्षित रखी जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, जिनकी निगरानी विद्यालय स्तर के साथ-साथ डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। नकल पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक अन्य विद्यालयों से तैनात किए जाएंगे। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के जरिए जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन




292 में से 211 कॉलेजों में पूरी हुईं यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 211 कॉलेजों में पूरी हो गई हैं। शेष कॉलेजों में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। बृहस्पतिवार को जिले के 109 कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं के लिए अन्य जिलों से आए परीक्षकों ने प्रयोग कराए और विषय से संबंधित मौखिक प्रश्न भी पूछे। नकल विहीन परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने दाऊदयाल कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज और डीएवी कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही हैं और शेष बचे कॉलेजों में भी समय से परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी। संवाद




इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 और 31 को
टूंडला। ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट फोटोग्राफी की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी को तथा ऑटोमोबाइल की प्रयोगात्मक परीक्षा 31 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से होगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य आर एम पैंगोरिया ने बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समय से उपस्थित रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed