फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Preparation for Firozabad Mahotsav begins, competition to be held on 10th

Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव की तैयारी शुरू, 10 को होगी प्रतियोगिता

Thu, 02 Jan 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation for Firozabad Mahotsav begins, competition to be held on 10th
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव 2025 के लिए छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से महोत्सव के लिए आकर्षक लोगो और थीम डिजाइन किए जाने का निर्णय लिया है। निर्णायक मंडल के द्वारा सर्वश्रेष्ठ डिजाइन एवं थीम का प्रयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 8 जनवरी को शाम चार बजे तक बीएसए के दबरई स्थित कार्यालय पर आवेदन किए जा सकेंगे। डीएम रमेश रंजन ने फिरोजाबाद महोत्सव 2025 का आकर्षक लोगो एवं डिजाइन का चयन छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी बीएसए आशीष पांडेय को सौंपी है। फिरोजाबाद महोत्सव का लोगो और थीम डिजाइन किए जाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन 10 जनवरी को किए जाने का निर्णय लिया है। इसमें निर्णायक मंडल की ओर से जिस लोगो और थीम डिजाइन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका फिरोजाबाद महोत्सव में प्रयोग किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो व थीम डिजाइन के विजेता को फिरोजाबाद महोत्सव के मुख्य मंच से सम्मानित किया जाएगा। बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि इसके लिए प्रतियोगी 8 जनवरी को शाम को चार बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग के जिला मुख्यालय दबरई स्थित कार्यालय पर आवेदन किया जा सकेगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed