फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prdani the election playing trumpets, heating village politics

प्रधानी के चुनाव का बजा डंका, गरमाई गांव की राजनीति

Sat, 07 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 07 Nov 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Prdani the election playing trumpets, heating village politics
प्रधान पद एवं सदस्य पद के चुनाव का डंका शनिवार को बज गया। जिले में 28 नवंबर, एक, पांच और नौ दिसंबर को मतदान होगा। आयोग की अधिसूचना के जारी होने के साथ ही प्रशासन ने सभी ब्लाकों में आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी। नामांकन ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक दाखिल होंगे। सर्दी बढ़ने के कारण आयोग ने मतदान का समय में आधा घंटा घटाया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही आयोग ने प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव को कराने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रत्येक ब्लाक में आरओ एवं एआरओ की तैनाती शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक अब प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए फीरोजाबाद ब्लाक में आरओ एएलसी राजेश मिश्रा, टूंडला में एक्सईएन नलकूप हरिद्वारी लाल, नारखी में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पुष्कर बाबू, एका ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, जसराना ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह, अरांव में उपनगर आयुक्त प्रमोद कुमार, हाथवंत में डा. प्रभंजन शुक्ला मुख्य पशु चिकित्साधिाकारी, शिकोहाबाद में तपस्वीलाल पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं मदनपुर ब्लाक में संजय अग्रवाल एक्सईएन आरईएस को आरओ बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 न्याय पंचायत स्तर पर एआरओ तैनात किए गए हैं। है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में नामांकन प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम को चार बजे तक ही चलेगी। जबकि मतदान सुबह सात से शाम को 4.30 बजे तक होगा।

प्रथम चरण- अरांव, जसराना, हाथवंत  
प्रधान पद-175, ग्राम पंचायत सदस्य पद-2197
नामांकन- 16 एवं 17 नवंबर  
नामांकन पत्रों की जांच-18 एवं 19 नवंबर
नाम वापसी, प्रतीक चिह्न आवंटन-20 नवंबर
मतदान-28 नवंबर
 मतगणना-12 दिसंबर  

द्वितीय चरण- नारखी, एका
प्रधान पद-119, ग्राम पंचायत सदस्य-1545
नामांकन-19 एवं 20 नवंबर
जांच-21 एवं 22 नवंबर।
वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन-23 नवंबर।
मतदान-एक दिसंबर
मतगणना-12 दिसंबर।

तृतीय चरण- टूंडला, फीरोजाबाद
प्रधान पद-128, ग्राम पंचायत सदस्य-1676।
नामांकन-21 एवं 23 नवंबर।
जांच-24 एवं 26 नवंबर
नाम वापसी, प्रतीक चिह्न आवंटन-27 नवंबर
मतदान-पांच दिसंबर
मतगणना-12 दिसंबर

चतुर्थ चरण- शिकोहाबाद, मदनपुर
प्रधान पद-148, ग्राम पंचायत सदस्य पद-1864
नामांकन-27 एवं 28 नवंबर
जांच-29 एवं 30 नवंबर
नाम वापसी, प्रतीक चिह्न आवंटन-एक दिसंबर।
मतदान-नौ दिसंबर
मतगणना 12 दिसंबर

----------------------------------
पद                     नामांकन    जमानत राशि
ग्राम पंचायत सदस्य      150          500
ग्राम प्रधान                300        2000

----------------------------------

प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य की अधिसूचना आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। जिले के प्रस्तावित चरणों को आयोग की हरी झंडी मिल गई है। चुनाव के लिए ब्लाकों में आरओ एवं एआरओ की तैनाती की जा रही है।
कर्मेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed