{"_id":"cc229b358dfb70c4184953c736a9f8dc","slug":"prdani-strangled-the-revenge-killing-of-a-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी की रंजिश में किशोर की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी की रंजिश में किशोर की गला दबाकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी की रंजिश में पंचायत चुनाव मे हारे प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ खेत पर गला दबाकर 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। शव ठिकाने लगाने की कोशिश चल रही थी लेकिन इससे पहले ही मृतक किशोर के परिवारीजन पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर भी पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण शव को लेकर थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की।
बता दें कि थाना एका के गांव नगला केवल निवासी अखेराम सिंह यादव की गांव के ही प्रेमपाल सिंह उर्फ पप्पू से प्रधानी की रंजिश चल रही है। अखेराम ने प्रधानी के चुनाव में कोटरी रामपुर निवासी हरेंद्र सिंह यादव का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में मतदान किया था। इसके चलते प्रेमपाल चुनाव हार गया था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अखेराम का 14 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र पशुओं को चराने और खेत पर खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने गया था। आरोप है कि यहां प्रेमपाल ने अपने समर्थकों के साथ सत्येेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। शाम करीब पांच बजे पशु घर आ गए, लेकिन सत्येंद्र नहीं लौटा। इस पर उसके ताऊ किशनलाल सत्येंद्र की तलाश करने खेत पर गए। तभी आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ लोग जंगल की ओर किसी व्यक्ति को ले जा रहे हैं। सत्येंद्र के अपहरण की आशंका जताते हुए किशनलाल परिवारीजनों और ग्रामीणों के साथ जंगल की ओर गए तो आरोपी शव छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो सत्येंद्र का शव देख चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी लेकिन काफी समय बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ शव को लेकर थाना एका पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने लगे। इस पर पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। दोनों पक्षों के बीच प्रधानी के चुनाव से पूर्व भी रंजिश चली आ रही है।
दूसरे नंबर का था सत्येंद्र
बेटे के शव और परिवारीजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे अखेराम का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन पुत्रों में रवि सबसे बड़ा है, वहीं सत्येंद्र दूसरे नंबर का था। अखेराम का कहना था कि चार बीघा जमीन होने के कारण परिवार का खर्चा चलाने में काफी दिक्कत आती थी। ऐसे में वह बटाई पर खेत लेकर फसल करता था।