फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PRD jawan committed suicide by hanging in Firozabad

फंदे से झूलता मिला पीआरडी जवानः चार महीने से नहीं गया ड्यूटी, शराब पीने को लेकर अक्सर पत्नी से होता था झगड़ा

Sun, 26 Feb 2023 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 07:49 PM IST
सार

फिरोजाबाद में चार महीने से ड्यूटी से लापता पीआरडी जवान का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

 

विज्ञापन
PRD jawan committed suicide by hanging in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव फंदे पर लटका देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन

चार माह से ड्यूटी पर नहीं गया था

मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के नगला हिम्मत गांव का है। गांव निवासी हरिओम (35) पीआरडी जवान था। वह पिछले चार माह से ड्यूटी नहीं कर रहा था। परिवार के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठारपूटा में रहता था। रविवार को वह गांव पहुंचा था। देर शाम उसने गांव के बाहर तालाब के पास खड़े पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण तालाब के पास गए तो उसका शव फंदे पर लटका देखा। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन

पत्नी से अक्सर विवाद होता था

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हरिओम पीआरडी का जवान था। वह पिछले चार माह से ड्यूटी नहीं कर रहा था। शराब का लती होने के साथ ही उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed