फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan wins by-election, administers oath to BDC members

Firozabad News: उपचुनाव में जीते प्रधान, बीडीसी सदस्यों को दिलाई शपथ

Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pradhan wins by-election, administers oath to BDC members
फिरोजाबाद। पंचायत उपचुनाव के दौरान निर्वाचित हुए प्रधान, बीडीसी सदस्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानों ने शपथ लेने के साथ उनके समर्थकों ने स्वागत किया। सभी प्रधानों ने ग्राम पंचायतों की कमान संभाल ली है। आयोग की ओर से जिले की छह ग्राम पंचायतों के प्रधान के साथ-साथ एक बीडीसी सदस्य सहित रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराया गया था। उपचुनाव संपन्न हो जाने के बाद डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने 15 सितंबर को निर्वाचित प्रधान,बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी थी। सभी ब्लॉकों में शुक्रवार को प्रधानों को शपथ दिलाई गई। अरांव के फतेहपुर बड़ागांव के प्रधान रोहित कुमार ने जीत हासिल की थी ब्लाॅक में शपथ दिलाई गई। नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बदनपुर मे शशि देवी निर्विरोध प्रधान पद पर निर्वाचित हुई थी। बीडीओ ओमप्रकाश ने शपथ दिलाई। मदनपुर ब्लॉक की गुराऊ में प्रधान अखिलेश कुमार को शपथ बीडीओ के द्वारा दिलाई गई। शिकोहाबाद ब्लॉक में एडीओ कोपरेटिव अनुपम यादव ने दिखतौली के नवनिर्वाचित प्रधान श्याम सुंदर एवं वासुदेवमई में नीरज को शपथ दिलाई वहीं हाथवंत के ओड़मपुर सीमा देवी को प्रधान पद की शपथ दिलाई गई। सदर ब्लॉक में बीडीसी सदस्य के साथ ही अन्य ब्लाॅकों में निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed