फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   pradhan ka murder

पूर्व प्रधान की हत्या के बाद कटौरा गांव में तनाव, पीएसी तैनात

Wed, 30 Oct 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
pradhan ka murder
जसराना (फि रोजाबाद)। गांव कटौरा में पूर्व प्रधान की हत्या के बाद तनाव की स्थिति है। मंगलवार रात को हुई वारदात के बाद ही गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बुधवार को गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई। हत्या के मामले में वर्तमान प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ थाना जसराना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी फरार हैं। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन

कटौरा में प्रधानी को लेकर चली आ रही रंजिश ने खूनी जंग का रूप ले लिया है। मंगलवार रात को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। फायरिंग में पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप की मौत हो गई। मृतक के भाई विनोद कुमार ने मामला थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पूर्व गांव में हुए विकास कार्यों की जांच करने टीम आई थी। पूर्व प्रधान होने के नाते वीरेंद्र प्रताप ने जांच में सहयोग किया था। इसी बात को लेकर गुस्साए प्रधान मानसिंह ने देख लेने की धमकी दी थी। मंगलवार की शाम खेत में नीलगाय आने पर वीरेंद्र अपने भाई अशोक, विनोद एवं गांव के शिवराज सिंह के साथ खेतों पर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी वर्तमान प्रधान मानसिंह के साथ उसके भाई शिशुपाल, पुत्र राजेश, भतीजे हरेंद्र उर्फ हाकिम ने रोक लिया। जांच कमेटी से शिकायत किए जाने की बात पर झगड़ा करते हुए वह लोग फायरिंग करने लगे। गोली लगने से वीरेंद्र प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। फायरिंग में जहां प्रधान पक्ष से उसका भाई महाराज सिंह घायल हो गया वहीं एक अन्य ग्रामीण देवीदयाल भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रात में जसराना के साथ एका, फरिहा, खैरगढ़, शिकोहाबाद सहित कई थानों का फोर्स गांव में मौजूद रहा। बुधवार की सुबह से थानों के फोर्स के साथ एसडीएम जसराना कुमार चंद्र, सीओ जसराना ओपी सिंह, सीओ शिकोहाबाद अजय कुमार गांव में मौजूद रहे। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी को भी तैनात किया गया है।
कोतवाल जसराना गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि प्रधानी को लेकर पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस मामले में प्रधान की भाभी और पूर्व प्रधान प्रेमा देवी का कहना है कि गोली हमारे पक्ष द्वारा नहीं मारी गई है। बल्कि दूसरा पक्ष मानसिंह को मारने आया था। गोली मानसिंह को न लगकर वीरेंद्र प्रताप को लगी है।
कटौरा में प्रधानी की जंग में कई बार हुआ है झगड़ा
जसराना। जसराना की ग्राम पंचायत कटौरा में प्रधान एवं पूर्व प्रधान के बीच विवाद कोई नया नहीं है। पूर्व में भी प्रधानी को लेकर पूर्व एवं वर्तमान प्रधानों में संघर्ष होता रहा है।

ग्राम पंचायत कटौरा के मजरा कटौरी के ग्रामीणों के साथ अन्य लोगों ने गांव में विकास कार्य न होने एवं हुए कार्यों में घपला होने की शिकायत डीएम के साथ अन्य अधिकारियों से की थी। पिछले दिनों शिकायत की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत के सामने ही प्रधान पक्ष एवं शिकायतकर्ता पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में नौ अक्तूबर को जमकर संघर्ष हुआ था। लाठी डंडों के साथ चले ईंट पत्थर में दोनों तरफ से छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों तरफ से एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज किया था। पूर्व में भी तत्कालीन प्रधान बबली देवी ने विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाने के साथ उनके साथ मारपीट करने गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप मानसिंह एवं उसके परिजनों पर लगाया था। गांव में राशन डीलर शिवराज सिंह की शिकायत प्रधान मानसिंह पक्ष द्वारा की गई है। जिसको लेकर भी गांव में तनाव बना हुआ था। पुलिस की माने तो फायरिंग मानसिंह और राशन डीलर शिवराज के बीच हुई थी। उधर, मूलचंद्र गुप्ता पांच बार गांव के प्रधान रहे हैं। एक बार तुलसीराम, वीरेंद्र प्रताप दो बार प्रधान रहे हैं। प्रेमा देवी और बबली देवी एक-एक बार प्रधान रही हैं। वर्तमान में मानसिंह ग्राम प्रधान हैं।
शांति व्यवस्था के लिए गांव पुलिस को तैनात किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हत्यारोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
ओपी सिंह - सीओ जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed