{"_id":"5eee4b488ebc3e42bf77f80b","slug":"ppe-kit-firozabad-news-agr4469196108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस के साथ डॉक्टर ने की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस के साथ डॉक्टर ने की अभद्रता, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। वीआईपी ड्यूटी लगाने से आक्रोशित चिकित्सक ने सीएमएस से अभद्रता कर दी। कहासुनी के बाद जिला अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। सीएमएस ने डॉक्टर के खिलाफ शराब के नशे में धुत होकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
मामला संयुक्त चिकित्सालय का है। सीएमएस ने बताया कि एक वीआईपी हाईवे से पास होने हैं। इसके लिए डॉ. अभिषेक समेत तीन लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। सीएमएस ने चिकित्सकों को ड्यूटी की जानकारी दी। आरोप है कि वीआईपी ड्यूटी की जानकारी होते ही डॉ. अभिषेक आक्रोशित हो गए।
तकरीबन रात साढ़े नौ बजे शराब के नशे में डॉक्टर अभिषेक उनके कमरे में पहुंचे और दरवाजे में लात मारने लगे। सीएमएस के बाहर निकलने पर डॉ. अभिषेक ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इस पर सीएमएस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने चिकित्सक का मेडिकल कराया। मेडिकल में डॉ. अभिषेक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सीएमएस ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं डॉ. अभिषेक ने बताया कि वह और डॉ. कर्दम बारी-बारी से इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं। इसके अलावा और कोई डॉक्टर इमरजेंसी नहीं कर रहा है। कोविड-19 के भय के कारण वह घर नहीं जाते हैं। इसका फायदा उठाकर उनसे मनमाना काम लिया जा रहा है। इमरजेंसी के बाद वीवीआईपी में ड्यूटी लगाने की जानकारी पर शिकायत करने सीएमएस के पास पहुंचा तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और झूठा मारपीट का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करा दिया है।