फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PPE Kit

आइसोलेशन में भर्ती वार्ड ब्याय की हालत बिगड़ी,भर्ती

Sat, 20 Jun 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
PPE Kit
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमितों के वार्ड में ड्यूटी कर रहे वार्ड व्बॉय की पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करने के दौरान शनिवार को हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ के संतोष नगर ठारपूठा निवासी अजय कुमार (30) पुत्र हरिओम की ड्यूटी शनिवार को जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बने वार्ड में थी। ड्यूटी के दौरान अजय कुमार को पीपीई किट पहना दिया गया। पीपीई किट पहनने के कुछ देर के बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी और वह गश खाकर गिर गया।
विज्ञापन

जानकारी पर साथियों ने उसकी पीपीई किट उतारकर उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा। अन्य वार्ड ब्वॉय ने बताया कि इससे पहले ही पीपीई किट पहनने के कारण कई अस्पताल कर्मचारियाें की हालत खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करना आसान काम नहीं है। इसे पहनने के बाद स्टाफ को दिक्कत हो जाती है लेकिन हमारी टीम अपनी ड्यूटी अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed