{"_id":"280abd928af5ee8050c8dd5d2b16120d","slug":"powder-fed-toxic-substances-the-doctor-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूर्ण में विषाक्त पदार्थ खिलाया, चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूर्ण में विषाक्त पदार्थ खिलाया, चिकित्सक की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती नगर में एक सप्ताह पूर्व चूर्ण में दिए गए विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद एक चिकित्सक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। परिवारीजनों ने चिकित्सक के दोस्त और एक अन्य युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला सरस्वती नगर निवासी डा मुकेश कुमार (40) पुत्र प्रेमपाल सिंह सविता मोहल्ले में क्लीनिक चलाते थे। दोस्त बिल्लू सविता के साथ वह प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। विगत 11 जून को बिल्लू सविता निवासी ब्रुक ब्रांड कालोनी, पुरानी तहसील के पीछे टूंडला ने उन्हें और मोहल्ले में ही रह रहे उनके मामा सत्यप्रकाश पुत्र किशनलाल सविता को चूर्ण में विषाक्त पदार्थ का सेवन करा दिया। इसे खाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। परिवारीजन दोनों को जेएच हास्पिटल ले गए थे वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह नौ बजे करीब उपचार के दौरान डा. मुकेश की मौत हो गई। वहीं सत्यप्रकाश अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। मुकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुकेश बड़े भाई महेेशचंद्र एडवोकेट ने बिल्लू के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकेश व बिल्लू में प्रापर्टी को लेकर कोई विवाद हुआ है। पुलिस बिल्लू की तलाश कर रही है।
फोटो-टूंडला में मृतक डा मुकेश के घर पर विलाप करती महिलाएं-5, उपचार करता सत्यप्रकाश-6