फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Poor traffic signals are demolished

खराब सिग्नल ध्वस्त कर रहे यातायात व्यवस्था

Wed, 18 Nov 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Poor traffic signals are demolished
शहर में खराब सिग्नल हादसों को दावत दे रहे हैं। बुधवार को ‘अमर  उजाला’ टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया तो दर्जन भर से अधिक चौराहों के सिग्नल खराब मिले। इससे सड़कों पर ट्रैफिक उलझा हुआ था। खराब सिग्नल आए दिन हादसों का सबब भी बन रहे हैं, लेकिन अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहे।
विज्ञापन

सुहागनगरी में जाम का झाम जनता के लिए सिरदर्द बना हुआ है। शहर के प्रमुुख चौराहों पर सिग्नल खराब पड़े हैं, तो कई स्थानों पर कैमरे काम नहीं कर रहे। ट्रैफिक कर्मी यातायात के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। चौराहों पर व्यवस्था संभाल रही ट्रैफिक पुलिस अपना छोड़ अन्य कामों में व्यस्त दिखती है। यातायात माह के 18 दिन गुजरने के बाद भी शहर के हालात जस के तस है। अधिकारियों ने भी यातायात माह का शुभारंभ कर औपचारिकताएं निभा दी लेकिन संकल्प महज मंच ओर माइक तक सीमित रह गए।
विज्ञापन

 चौराहों की स्थिति
. सुहागनगर तिराहा: चौराहे पर चारों दिशाओं से तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही होती रही। दोपहर के वक्त ट्रैफिक कम होने से जाम की स्थिति तो कम थी,  लेकिन वाहनों की तेज रफ्तार व सिग्नल खराब होने से दोपहिया वाहन कई बार आपस में टकराने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

. सुभाष तिराहा : चौराहे पर हर वक्त हैवी ट्रैफिक होता है, लेकिन एक लाइट खराब होने की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ था। शहर में रोडवेज बस स्टाप की ओर जाने वाली सड़क की लाइट बंद पड़ी हुई है।
.  कोटला चुंगी : ट्रैफिक लाइट खराब होने से चारों ओर जाने वाले वाहनों के बीच आए दिन टक्कर होती रहती है। इस तिराहे की लाइट कई सप्ताह से खराब है। यहां लगे कैमरे भी खराब दशा में हैं।
. आसफाबाद चौराहा : ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से चौराहे पर दिनभर  ट्रैफिक उलझा रहता है। छोटे हादसे तो हर घंटे होते हैं। इसके बावजूद  प्रशासन का ध्यान लाइट को दुरुस्त कराने की ओर नहीं है।

. जाटवपुरी तिराहा : तिराहे पर ट्रैफिक का भारी दबाव होता है। शहर के अंदर से आने वाला ट्रैफिक इसी रास्ते से प्रवेश करता है। बुधवार को सिग्नल खराब होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी हुई।
. जलेसर रोड चौराहा : काफी देर तक ओवरब्रिज के नीचे भारी जाम लगा रहा। पुलिसकर्मी भी अक्सर नदारद रहे।

खराब लाइटों को ठीक कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
 राजेश चौधरी, सीओ सिटी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed