फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pollution

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 17 होटल, रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट संचालकों को जारी किए नोटिस

Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pollution
फिरोजाबाद। निगम एवं आसपास के क्षेत्र संचालित 17 होटल, रेस्टोरेंट एवं रिसोर्ट संचालकों को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। निगम एवं ग्राम पंचायत के नाले-नालियों में गंदा पानी बहा रहे होटल और रिसोर्ट संचालकों को ध्वनि और वायु प्रदूषण की रोकथाम को जरूरी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इसके साथ ही सभी को जलवायु सहमति पत्र प्राप्त करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्र में संचालित 17 होटल, रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंटों में गंदे पानी एवं खाद्य अवशेष निस्तारण के उचित प्रबंध नहीं है। इन होटल और रिसोर्ट से निकलने वाला गंदा पानी और सडे़-गले खाद्य अवशेष नगर निगम व ग्राम पंचायतों के नाले-नालियों में बहाया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध होने की स्थिति में डीजल और पेट्रोल चलित जेनरेटरों का प्रयोग प्रकाश व्यवस्था बहाली के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकांश होटल और रिसोर्ट संचालकों ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल एवं वायु सहमति पत्र अथवा लाइसेंस प्राप्त नहीं किए हैं। मामला संज्ञान आने पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधितों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को जल्द से जल्द जल शोधन संयंत्र स्थापित कराने, ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित कराने सहित जल एवं वायु सहमति पत्र प्राप्त करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन होटल और रिसोर्ट को जारी किए नोटिस-
वर्धमान पैलेस, गोकुल रिसोर्ट, फिरोजाबाद क्लब, भार्गव पैलेस, किरन पैलेस, फैरी मैरिज होम, स्टार पैलेस, जीआर प्लाजा, कांता होटल, रसना रिसोर्ट, राजेंद्र होटल प्राइवेट लिमिटेड, प्रभात होटल, कमला होटल एवं मैरिज होम, गर्ग होटल, अमन होटल, मोनार्क होटल और शहरी सीमा से बाहर होटल पैराडॉर।

होटल और रिसॉर्ट संचालकों को जल व वायु सहमति पत्र प्राप्त करने और होटल व रिसोर्ट से निकलने वाले गंदे पानी का शोधन संयंत्र स्थापित कराने के संबंध नोटिस जारी किए हैं।
डॉ मनोज कुमार - क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed