{"_id":"604527658ebc3ee63a17a7f5","slug":"political-voting-reservation-firozabad-news-agr483671648","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्डों का आरक्षण बदलवाने को राजनीतिक दल सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्डों का आरक्षण बदलवाने को राजनीतिक दल सक्रिय
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने से पूर्व प्रमुख राजनीतिक दलों ने पिछले 25 वर्ष के आरक्षण चार्ट को प्रशासन ने मांग लिया है। प्रशासन ने बिना किसी भेदभाव के आरक्षण तय किए जाने के कारण सभी अभिलेख मुहैया करा दिए हैं। सत्ताधारी दल के साथ दूसरे दलों के लोग खामियां खोजने में जुटे हैं। ताकि आपत्ति दर्ज कराके सीट के आरक्षण को बदलवाया जा सके।
प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पद के साथ ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण प्रशासन द्वारा जारी किए जाने के साथ राजनीतिक दलों की सक्रियता काफी बढ़ गई। प्रशासन के सूत्रों की मानें तो सत्ताधारी दल भाजपा के साथ सपा सहित कई दलों के नेताओं ने डीएम चंद्र विजय सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने आरक्षण पर सवाल उठाने के साथ ही 1995 से अभी तक आरक्षित, अनारक्षित रही ग्राम पंचायतों के साथ जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख पद के सदस्यों का ब्योरा मांगा।
डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से इस चार्ट को प्रमुख दलों को मुहैया करा दिया है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आठ मार्च है। इसके बाद कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा सकेगी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि आरक्षण पर आठ मार्च को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम मौका है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करके 13 एवं 14 मार्च को फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।