फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   political

त्रिस्तरीय पंचायत के जिम्मेदार लोगों से सीधे वार्ता करेंगे केंद्रीय मंत्री

Wed, 05 Aug 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
political
फिरोजाबाद। सात अगस्त को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान आदि से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पंचायत के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सीडीओ द्वारा इस बाबत ब्लाक स्तर के सभी प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को जरूरी व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज विभाग के मंत्री जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के घटक जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख एवं ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों से पंचायत सशक्तीकरण विषय में सीधे संवाद करेंगे। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी सात अगस्त को होने वाले संवाद कार्यक्रम के दौरान गत वर्षों में पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, बाल मैत्री एवं नानाजी देशमुख पुरस्कार से सम्मानित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सात अगस्त को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये सुबह साढे़ ग्यारह बजे से डेढ़ बजे के मध्य होने वाले संवाद कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने सभी ब्लाक व पंचायत स्तर पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये होने वाले संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों के सशक्तीकरण एवं विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed