{"_id":"5e30760d8ebc3e4af66cdf70","slug":"political-firozabad-news-agr4268712124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकत के बल पर लोगों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : यशवंत सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकत के बल पर लोगों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : यशवंत सिन्हा
विज्ञापन
गांधी शांति संदेश यात्रा लेकर सपा कार्यालय पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा मंगलवार को गांधी शांति संदेश यात्रा लेकर फिरोजाबाद पहुंचे। सपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे यशवंत सिन्हा का यहां सपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ताकत के बल पर लोगों की आवाज दबा रही है।
सपा कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि तमाम मुद्दों पर देश में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार इसका समाधान करने की बजाए ताकत के बल पर कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी दल में नहीं हैं। यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनको सम्मान दिया है। वह भाजपा की तानाशाही के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने के लिए यात्रा पर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि सीएए या एनआरसी का मामला अब भाजपा ने छेड़ा है जबकि यह व्यवस्था तो पहले से देश में लागू थी कि सरकार शरणार्थियों को नागरिकता दे सकती है। बोले कि पूर्व में भाजपा की सरकार में चार हजार शरणार्थियों को नागरिकता दी गई थी। भाजपा ने धर्म के आधार पर देश को विभाजित कर दिया है। 70 साल पुरानी प्रजातांत्रिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया है। इससे विदेशों में भी भाजपा की साख काफी खराब हुई है।
विज्ञापन
पीएम और गृहमंत्री अपनी गरिमा भूल रहे
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि देश का खजाना खाली है। आर्थिक मोर्चे पर विफलता के कारण नौजवानों को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे। स्वदेशी उत्पादों की मांग में भारी गिरावट है। देश के पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह अपनी गरिमा को भूल कर भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
‘चुनावी राजनीति से सन्यास ले चुका हूं’
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे वर्ष 2014 में चुनावी राजनीति से सन्यास ले चुके हैं। किसी पार्टी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। गांधी यात्रा के जरिए आमजन से शांति की अपील व विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की मंशा है।