फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police rushed to the scene of a robbery on the highway, but a fight broke out.

Firozabad News: हाईवे पर लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मारपीट का निकला मामला

Sat, 11 Apr 2026 07:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Police rushed to the scene of a robbery on the highway, but a fight broke out.
टूंडला। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कंट्रोल रूम को एक ट्रक चालक से लूट की सूचना मिली। पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन गहनता से की गई जांच में मामला कुछ और ही निकला। पुलिस ने सूचना को फर्जी और आपसी विवाद को लूट का रंग देने की कोशिश बताया है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात्रि 10 बजे करीब की है। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। जब पुलिस ने ट्रक चालक सुभाषचंद्र निवासी नगला शीश, थाना फरिहा से पूछताछ की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बृहपतिवार को टोल प्लाजा पर दो ट्रकों के बीच आपस में टकराने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस टक्कर में सुभाषचंद्र के ट्रक को नुकसान पहुंचा था। दूसरे पक्ष द्वारा ट्रक के नुकसान की भरपाई न देने पर सुभाषचंद्र ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed