फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police Recruitment: 1103 candidates left the exam on the third day

पुलिस भर्ती : तीसरे दिन 1103 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 26 Aug 2024 11:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Aug 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 1103 candidates left the exam on the third day
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिले में कराई जा रही यूपी पुलिस परीक्षा तीसरे दिन रविवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दो पालियों में चली परीक्षा के दौरान अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनाें पालियों में 1103 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 3697 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अब परीक्षा 30 और 31 अगस्त को होगी। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को चली परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस प्रशासन एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का पहरा है। शनिवार को पकडे़ गए सॉल्वर के बाद रविवार की दोनो पालियों में सख्ती और ज्यादा बढ़ा दी गई। इस दौरान किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में बिना चेकिंग किए प्रवेश नहीं दिया गया। दोनों पालियों मेंं 4800 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। पहली पाली सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे चली। इसमें 2400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चली। इसमें भी 2400 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। दोनो पालियों की परीक्षा में 3697 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1103 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दोनाें। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। परीक्षा भर्ती बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। परीक्षा को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन




गणित के सवालों में उलझे रहे परीक्षार्थी
परीक्षा में माइनस मार्किंग के चलते अभ्यर्थियों के पसीने छूटे तो वहीं गणित के सवालों में एक बार फिर हांफ गए। सवालों का सटीक जवाब न होने के चलते कई जवाब देने से बचते रहे। वहीं पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से गलत सवालों के जवाब देने 0.5 अंक काटने का प्रावधान किया गया। कुल मिलाकर इस बार परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी गदगद नजर आए। वहीं अच्छे परिणाम को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। हालांकि तीसरे दिन भी अभ्यर्थी गणित के सवालों में फंसे रहे। इस दौरान समय प्रबंधन को अहम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा खत्म होने के बाद घर जाने की दिखी बेताबी

फिरोजाबाद दूर दराज क्षेत्रों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में घर जाने की बेताबी साफ दिखाई दी। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद देर रात तक अभ्यर्थी ट्रेन व बसों से यात्रा करने के लिए स्टेशनों पर इंतजार करते दिखे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन बढ़ा दिया गया है।जिले में उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों के अलावा राजस्थान व बिहार आदि प्रदेशों से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने आए हैं। ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण अभ्यर्थी बसों से ही यात्रा करने को विवश हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग की तरफ से बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। परीक्षा देकर वापस जा रहे अभ्यर्थी मोहित, अंजुम, राजीव ने बताया कि दो दिन का सफर तय करके यहां पहुंचा था। अब वापस घर जाने में भी दो दिन का समय लगेगा। शासन ने रोडवेज बसों का किराया निशुल्क कर दिया है, जिससे हम लोगों को काफी सहूलियत मिली है।



लैब सहायक की बिगड़ी तबीयत
सीएल जैन महाविद्यालय में चल रही परीक्षा के दौरान सुबह की पाली में एक लैब सहायक की तबियत बिगड़ गई। उसे सीन में दर्द की शिकायत थी। परीक्षा केंद्र पर मुस्तैद टीम एंबुलेंस से तुरंत ही मेडिकल कॉलेज लाई।




लखनऊ की सूचना पर परीक्षा के बाद थाने बुलाई अभ्यर्थी
फिरोजाबाद। जिले के छह केंद्रों पर 23 अगस्त से पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। 24 अगस्त को उत्तर पुलिस ने पहली पाली में एक सॉल्वर को पकड़ा था। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में प्रवेश के बाद युवती को परीक्षा खत्म होने के बाद लखनऊ से मिसमैच की दिक्कत की सूचना आने पर महिला अभ्यर्थी को एसओजी की टीम उसके पति के साथ थाने लेकर पहुंच गई। जहां पूछताछ के बाद सेंटर से पुष्टि होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

आगरा के अछनेरा निवासी महिला अभ्यर्थी रेनू थाना उत्तर क्षेत्र के एसआरके इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा पहली पाली में देने के लिए आई थी। प्रवेश द्वारा बायोमेट्रिक और दस्तावेज चेक होने के बाद उसे प्रवेश दे दिया गया था। परीक्षा खत्म होते ही लखनऊ से सूचना आई कि बायोमेट्रिक मिसमेच आ रहा है। इसके बाद पुलिस महिला अभ्यर्थी को उसके पति सहित थाने ले आईं। इसके बाद जानकारी पुलिस अधिकारी भी थाने आ गए। महिला अभ्यर्थी से पूछताछ की गई। सेंटर से पुष्टि होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सर्वर में दिक्कत होने पर मिसमेच की दिक्कत आ गई थी। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि लखनऊ की सूचना पर महिला अभ्यर्थी को पूछताछ के लिए लाया गया था। पुष्टि होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सुमन।

सुमन।

सुमन।

सुमन।

सुमन।

सुमन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed