{"_id":"5e3861e78ebc3e4b017f8af2","slug":"police-ne-shant-karaya-mamla-firozabad-news-agr4277861124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोथुआ में पुलिस ने शांत कराया मामला, दोनों पक्षों में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोथुआ में पुलिस ने शांत कराया मामला, दोनों पक्षों में बनी सहमति
विज्ञापन
टूंडला /नगला बीच। थाना नारखी के अंतर्गत गांव गोथुआ में ठाकुर समाज के लोगों के पलायन की खबर के मीडिया में आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार को पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बात की और मामले को शांत करा दिया।
स्कूल में हुई दो छात्रों की लड़ाई के मामले को लेकर जाटव समाज और ठाकुर समाज के बीच तनातनी हो गई थी। ठाकुर समाज के लोगों का आरोप था कि गांव के जाटव समाज के लोग आए दिन बिना किसी बात के एससीएसटी एक्ट लगवा देते हैं। पूर्व में उनके विरुद्ध कई मामले दर्ज हो चुके हैं। अब बच्चों को भी फंसाने की तैैयारी की जा रही है। ऐसे में उन्हें गांव छोड़ना ही होगा, इसलिए उन्होंने दीवारों पर स्लोगन लिखे हैं। वहीं, जाटव समाज के पक्ष के लोगों का आरोप है कि वह उनके खेतों पर ही काम करते हैं, उनके साथ गाली-गलौज मारपीट होती है। घरों पर एक ही व्यक्ति द्वारा इस्तहार लिखकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
दो वर्गों के बीच चल रहे विवाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया था। मामला संज्ञान में आते ही क्षेत्राधिकारी टूंडला अजय कुमार चौहान व थाना नारखी प्रभारी बजेश कुमार गांव पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात को सुना उसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा। नारखी थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि कोई भी गांव से पलायन नहीं कर रहा है। दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। संवाद