फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police line

पुलिस लाइन में 197 रिक्रूट आरक्षियों की हुई दीक्षांत परेड

Thu, 30 Jul 2020 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
police line
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड दीक्षांत समारोह में शपथ लेते कांस्टेबल। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 197 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुई। मुख्य अतिथि एसएसपी सचिंद्र पटेल ने परेड की सलामी लेने के साथ निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों को सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। परेड के बाद रिक्रूट आरक्षियों का जोश एवं उत्साह देखते ही बन रहा था। अलीगढ़ जिले से आए 197 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पुलिस लाइन के प्रांगण में चल रहा था। एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज रजा की देख-रेख में प्रशिक्षण दिया गया। सभी का प्रशिक्षण पूरा होने के साथ पुलिस लाइन में भव्य परेड आयोजित की गई। रंग-बिरंगी झाड़ियों से सजाए गए पुलिस लाइन प्रांगण में परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि एसएसपी सचिंद्र पटेल ने किया। परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्तिपत्र, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें प्रथम परेड कमांडर रोहित चौधरी, द्वितीय प्रवीन तिवारी रहे। अंत विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त शिवम चौधरी, बाह्य विषयों में मुकेश कुमार को सम्मानित किया। मुकेश कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। बताया कि मुकेश ने आरटीसी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रशिक्षकों को एसएसपी ने प्रशस्तिपत्र प्रदान करके सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि यह रिक्रूट आरक्षी सर्वोत्तम बल पीएसी में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज रजा, प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, टूंडला देवेंद्र सिंह, जसराना अजय चौहान सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन

जब खुशी से छलक पड़े मां की आंखों से आंसू
फिरोजाबाद। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना के टिंडावली गांव निवासी रेखा चौहान पत्नी गंभीर सिंह चौहान परेड ग्राउंड में खड़े अपने बेटे अर्जुन को दूर से टकटकी लगाए निहार रहीं थी। बेटा परेड खत्म करके जब उनके करीब आया तो आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। फर्टिलाइजर कंपनी में सहायक मैनेजर पर कार्यरत गंभीर सिंह चौहान बोले कि बेटा एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था, लेकिन पीएसी में उसका नंबर आ गया। छोटा बेटा सचिन आईटीआई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटों का एक साथ हुआ चयन
फिरोजाबाद। अलीगढ़ थाना मड़राक के पराजेसी निवासी रेखा देवी एवं उनके पति उदयवीर सिंह के घर एक साथ दोहरी खुशी मिली। उनका एक नहीं बल्कि दो बेटे पासिंग आउट परेड में सफल हो गए। इंद्रेश कुमार एवं सुनील देशवाल ने परेड समाप्त होते ही माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मां रेखा देवी बोलीं दोनों बेटे सफल हो गए, बेटी अभी पढ़ रही है। वह आज बेहद खुश हैं।
पिता बीएसएफ में, बेटा पीएसी में चयनित
फिरोजाबाद। अलीगढ़ थाना विसावा के डेटाखुर्द गांव निवासी परेड के फस्ट कमांडर रोहित कुमार सिंह पुत्र ओमवीर सिंह बोले कोरोना संक्रमण के चलते परिजनों को नहीं बुलाया। पिताजी, चाचा एवं ताऊ बीएसएफ में है। इसीलिए उसने पुलिस एवं पीएसी में जाने का फैसला लिया था। आज मुझे फस्ट कमांडर बनने का मौका मिला तो बेहद खुशी हुई।

देश सेवा का था सपना, वह हुआ पूरा
फिरोजाबाद। अलीगढ़ थाना गोंडा भूरिया गढ़ी निवासी गौरव कुमार की सफलता पर उनके पिता मनवीर सिंह पुलिस लाइन पहुंचे। गौरव का कहना था कि वह देश की सेवा करना चाहता था। इसीलिए उसने पुलिस एवं पीएसी में जाने का फैसला लिया था। आज में बेहद खुश हूं कि मेरा पीएसी में चयन होने के साथ पासिंग आउट परेड में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed