फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police have appealed for justice on the killing of

न्याय की गुहार पर मिली पुलिस की मार

Sun, 03 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 03 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police have appealed for justice on the killing of
सड़क हादसे हुई मौत के बाद कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाने वाले लोगों को पुलिस की मार मिली। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे युवकों की पिटाई कर दी तो आक्रोश और भड़क गया। नारेबाजी कर रही महिलाओं से भी पुलिस की नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता इससे पूर्व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह स्थिति को संभालते हुए पीड़ितों को हाइवे से हटवाया।  अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



शनिवार को दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी संजय पुत्र कप्तान सिंह की राजा का ताल के समीप डीसीएम की चपेट में आने से मौत हो गई थी। टूंडला पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल तो भेज दिया लेकिन पंचनामा भरना भूल गई इसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। रविवार सुबह करीब दस बजे तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची तो परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। वह क्षेत्रीय लोगों के साथ सुभाष तिराहा स्थित हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। हाइवे जाम होते ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को न्याय देने की बात तो दूर उनको हड़काना शुरू कर दिया। युवाओं ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इससे लोग भड़क गए। महिलाओं की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित महिलाओं को समझाते हुए हाइवे से हटाकर अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष के अस्पताल पहुंचते ही सीओ सिटी राजेश चौधरी भी आ गए। उन्होंने टूंडला पुलिस को फटकार लगाई। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि पुलिस ने किसी भी पीड़ित की पिटाई नहीं की है। अगर ऐसा है तो अधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बोले रात को ही भर गया था पंचनामा


टूंडला पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कब की, इसकी जानकारी सीओ टूंडला प्रशांत कुमार को नहीं है। उनका कहना था कि रात को ही मुकदमा दर्ज करने के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया था। पंचनामा की कार्रवाई भी रात को हो गई थी। जबकि पंचनामा भरने के लिए पुलिस हंगामे के बाद अस्पताल पहुंची थी।

बच्चों को लेकर हाइवे पर बैठी महिला
पुलिस लापरवाही के चतले संजय की पत्नी रामवती अपने चार बच्चों के साथ करीब एक घंटे तक हाइवे पर धूप में बैठने को मजबूर थी। लेकिन पुलिस को उस पर भी तरस नहीं आया। पुलिस पीड़ितों को हड़काने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed