{"_id":"68cff882800036473c034f48","slug":"police-declared-shakeel-master-a-betting-mafia-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-156675-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शकील मास्टर को पुलिस ने घोषित किया सट्टा माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शकील मास्टर को पुलिस ने घोषित किया सट्टा माफिया
Sun, 21 Sep 2025 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। शहर के प्रमुख सटोरिये को पुलिस ने सट्टा माफिया घोषित किया है। जिस पर हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य कई संगीन अपराधों के कुल 6 केस दर्ज हैं। पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने सट्टा माफिया की निगरानी शुरू कर दी है।
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देश पर शिकोहाबाद पुलिस ने इसकी प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें स्पष्ट किया है कि रूकनपुर निवासी शकील मास्टर ने अवैध धन अर्जित करने के लिए संगठित गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलाप किये हैं। उस पर आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए हत्या, हत्या का प्रयास, मादक पदार्थ तस्करी, जुआ एवं सट्टे की खाई बाड़ी को अंजाम दिया है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की गई है। इसके चलते पुलिस ने अभियुक्त शकील मास्टर को सट्टा माफिया घोषित किया है। पुलिस ने सट्टा माफिया की निगरानी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान सट्टा माफिया भाग निकला था। जिसकी तलाश की जा रही है।